‘टैक्स’ न भरने पर 9 लोगों की संपत्तियां हुई नीलाम

property of 9 people auction for not paying tax
‘टैक्स’ न भरने पर 9 लोगों की संपत्तियां हुई नीलाम
‘टैक्स’ न भरने पर 9 लोगों की संपत्तियां हुई नीलाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सालों से टैक्स न भरना कई लोगों को अब महंगा पड़ सकता है। एनएमसी से टैक्स वसूली के सख्त कदम उठाएं हैं। हनुमान नगर जोन की 16 संपत्तियों में से  9 लोगों की संपत्ति नीलाम कर दी। इन लोगों ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी टैक्स नहीं भरा था। नीलामी की कार्रवाई मौके पर जा कर अधिकारियों ने की। नीलामी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चली। संपत्ति खरीदने वालों से लगाई गई बोली की रकम की 25 फीसदी राशि चेक द्वारा जमा करवाया गया। इस नीलामी से मनपा को 4.6 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी।

प्रापर्टी धारकों के पुकारे गए नाम
हनुमान नगर जोन के नरेंद्र नगर स्थिति मनपा के 16 डिफाल्टरों की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया सुबह शुरू हुई। प्लाट के सामने ही मनपा के अधिकारियों ने टेबल लगाकर लोगों को प्लाट के विषय में जानकारी दी और प्लाटधारक का नाम पुकार कर भी पूछा कि यदि वह अपना बकाया कर भरते हैं, तो उनकी संपत्ति की नीलामी रोक दी जाएगी। इसके बाद नीलामी में शामिल होने के लिए लोगों से फार्म भरवाए गए और जमानत राशि 10 हजार रुपए ली गई। हालांकि यह रुपए बोली से बाहर होने वालों को वापस दे दिए गए।

कार्रवाई से दहशत में आए बकाएदार  
बताया जा रहा है कि इसके पहले मनपा ने 1976 में नीलामी की थी। उसके बाद नीलामी नहीं होने से संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों में डर नहीं था। उन्हें लगता था कि उनसे वसूली नहीं होगी, लेकिन इस नीलामी से बकायेदारों में भय पैदा हो गया है। इसमें संपत्तिधारक निर्मला मानकर (प्लाट क्रमांक 82) पर 31,853 रुपए बकाया है। उन्होंने बकाया कर जमा करने के लिए अधिकारियों के समक्ष निवेदन किया, जिसे स्वीकार लिया गया। एक अन्य व्यक्ति भी अपने प्लाट को नीलाम नहीं करने का निवेदन करने पहुंचा, हालांकि बाद में पता चला कि उसका प्लाट नीलामी में शामिल नहीं है।

ये संपत्तियां हुईं नीलाम

न्यू लोक कल्याण को-आ.हाॅ.सो. खरी मीराबाई दुर्गा मसारकर के प्लाट क्रमांक 82 पर 42 हजार 111 रु. बकाया था। यह संपत्ति 40.50 लाख में नीलाम हुई। ऐसे ही यूनिक को.आ.हा.सो.खरी अर्चना हजारे का प्लाट क्रमांक 7 पर 1 लाख 13 हजार 740 बकाया था और नीलामी 38.25 लाख में हुई। यूनिक को.आ.हा.प्लाॅट क्रमांक 8 पर 96 हजार 091 रु. बकाया था और नीलामी 38.25 लाख में हुई। रविशंकर कुरोज के प्लाट क्रमांक 21 पर बकाया 82 हजार 962 रु. था नीलामी 39.50 लाख में हुई। रविशंकर कुरोज के प्लाट क्रमांक 22 पर बकाया 73 हजार 625 और नीलामी 38.40 लाख में की गई। प्लाट क्रमांक 41 पर बकाया 1 लाख 20 हजार 853 था, नीलामी 44.50 लाख में हुई। प्लाट क्रमांक 44 पर बकाया 1 लाख 05 हजार 090 रु. था, नीलामी 38.58 लाख में, प्लाट क्रमांक 50 पर बकाया 1 लाख 05 हजार 090 रु., नीलामी 42 लाख में एवं ललिता पाटणे प्लाट क्रमांक 102 नगर विकास सोसायटी पर बकाया 59 हजार 506 रु. था और नीलामी 86 लाख में हुई। 

Created On :   16 Nov 2017 5:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story