कर्ज और बीमारी से परेशान चल रहा है ये पूर्व बॉक्सर, सरकार देगी 5 लाख की मदद

Punjab Boxer Kaur Singh unwell, Sports Ministry offers 5 Lakh Rupees Aid
कर्ज और बीमारी से परेशान चल रहा है ये पूर्व बॉक्सर, सरकार देगी 5 लाख की मदद
कर्ज और बीमारी से परेशान चल रहा है ये पूर्व बॉक्सर, सरकार देगी 5 लाख की मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ एशियाई गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले बॉक्सर कौर सिंह ने अपने जीवन में कई बड़े बॉक्सरों को हराया है, लेकिन बीमारी से वो लड़ भी नहीं पा रहे हैं। कई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले कौर सिंह इन दिनों बीमारी से जूझ रहे हैं और पैसों की गुहार लगा रहे हैं। उनके पास ऐसे वक्त में इतने पैसे भी नहीं है कि वो अपना इलाज करवा सकें। ऐसे में अब सरकार उनकी मदद के लिए आगे आई है। स्पोर्ट्स मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कौर सिंह को 5 लाख रूपए की मदद देने की घोषणा की है।


स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

 

गरीबी और बीमारी दोनों से लड़ रहे कौर सिंह की मदद करने के लिए सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है। स्पोर्ट्स मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कौर सिंह को 5 लाख रुपए की मदद देने की जानकारी दी है। राज्यवर्धन ने ट्वीट किया "पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी कौर सिंह की बीमारी के बारे में पता चला। सर, आपने हमेशा देश का सिर ऊंचा रहा है। आज इंडिया आपका सिर नहीं झुकने देगा। हम नेशनल वेलफेयर फंड से 5 लाख रुपए की मदद देंगे।

पंजाब सरकार ने नहीं की कोई मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौर सिंह का कहना है कि जब 1982 के एशियन गेम्स में उन्होंने 3 गोल्ड मेडल जीते थे, तब की पंजाब सरकार ने उन्हें 1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। कौर सिंह ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 1982 में घोषणा की थी कि उनको सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा, लेकिन 35 साल गुजर गए और अभी तर उन्हें इस इनाम की पूरी राशि नहीं मिली है। कौर सिंह ने आगे ये भी बताया कि एक बार उन्होंने इस बारे में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की, तो वो उनको सिर्फ 10 हजार रुपए चले गए और बाकी के पैसों का वो आज भी इंतजार कर रहे हैं।

एशियन गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड

कौर सिंह उस वक्त के सबसे बड़े बॉक्सर थे और उनके सामने टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। 1982 के एशियन गेम्स में कौर सिंह ने इंडिया के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते थे। उस वक्त की पंजाब सरकार ने उन्हें 1 लाख रुपए कैश देने का ऐलान किया था, लेकिन अब तक नहीं दिया गया है। एशियन गेम्स के अलावा कौर सिंह किंग्स कप और एशियन चैंपियनशिप में भी मेडल जीत चुके हैं।

24 दिनों से हॉस्पिटल में हैं एडमिट

बताया जा रहा है कि कौर सिंह की तबीयत इतनी खराब हो चुकी है कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कौर सिंह पिछले 24 दिनों से मोहाली के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी उनसे मिलने तक नहीं आया। कौर सिंह का नाम उन बॉक्सरों में शामिल हैं, जिन्होंने दिग्गज बॉक्स मोहम्मद अली से फाइट की है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें संगरूर से मोहाली लाया गया। यहां वो 24 दिनों से एडमिट हैं।

कर्ज से परेशान चल रहे हैं कौर सिंह

खबरों की मानें तो इस वक्त कौर सिंह बीमारियों के साथ-साथ कर्ज से भी परेशान चल रहे हैं। बीमारी के कारण उन्होंने लाखों रुपए का कर्जा ले रखा है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें पेंशन तो मिलती है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपनी दिल की बीमारी का इलाज करा सकें। इसके लिए 2 साल पहले कौर सिंह ने 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसका ब्याज वो आज भी चुका रहे हैं। इसके साथ ही ये बीमारी के कारण उन्होंने फिर से कर्जा लिया है। 

Created On :   12 Dec 2017 9:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story