दिवाली से पहले दिन दोगुना बढ़ता है इस विशेष नक्षत्र में खरीदा गया सोना...

Pushya Nakshatra or pushya 2017 dates and time before the diwali
दिवाली से पहले दिन दोगुना बढ़ता है इस विशेष नक्षत्र में खरीदा गया सोना...
दिवाली से पहले दिन दोगुना बढ़ता है इस विशेष नक्षत्र में खरीदा गया सोना...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुष्य नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र माने गए हैं। इनमें 8 वे स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। दिवाली के अवसर पर पड़ने वाला पुष्य नक्षत्र साल में सबसे बड़ा व सर्वाधिक फलदायी बताया गया है। इस बार यह 13 अक्टूबर को है। मान्यता है कि दिवाली पहले पुष्य नक्षत्र में अपने आराध्य देव और कुलदेवता की पूजा करनी चाहिए। 

पुष्य नक्षत्र 

कहा जाता है कि पुष्य नक्षत्र के दिन नए बही.खाते और पेन आदि खरीदकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने चाहिए। इस दिन आप सोने.चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन साल को सबसे बड़ा व शुभ मुहूर्त होता है। पुष्य नक्षत्र खरीदी गई चीजें दिन दोगुनी बढ़ती हैं। यही वजह है कि इस दिन सोने की खरीददारी दिवाली से ज्यादा की जाती है। 

एकाक्षी नारियल 

पुष्य नक्षत्र पर एकाक्षी नारियल का पूजन करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। इसे साक्षात देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अगर रवि पुष्य नक्षत्र के दिन एकाक्षी नारियल की विधि.विधान से पूजा की जाए तो घर में धन और वैभव बना रहता है। 

महा शुभ संयोग 

  • 13 अक्टूबर को सुबह 7.46 प्रारम्भ
  • 14 अक्टूबर को सुबह 6.54 समाप्त

खास तिथियां

  • 10 अक्टूबर को कुमारयोग सुबह से दोपहर 12 बजे तक, रवियोग दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक 
  • 11 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से 10. 26 तक 
  • 12 अक्टूबर को रवियोग सूर्योदय से 9.57 बजे तक। सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 9 बजे से 
  • 13 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7.46 बजे तक, पुष्य नक्षत्र
  • 14 अक्टूबर को ज्वालामुखी का अशुभ योग 
  • 15 अक्टूबर को यमघंट योग सूर्योदय से दूसरे दिन तक 
  • 17 अक्टूबर को धन तेरस अबूझ मुहूर्त 
  • 18 अक्टूबर को रुप चतुर्दशी व सर्वार्थसिद्धि 6.38 से अगले दिन सुबह 6.38 बजे तक 
  • 19 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन स्वयं सिद्ध मुहूर्त

Created On :   9 Oct 2017 5:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story