बिहार के 27 कांग्रेस विधायकों की दिल्ली दरबार में हाजिरी आज

Rahul Gandhi summons Bihar Congress MLAs to Delhi
बिहार के 27 कांग्रेस विधायकों की दिल्ली दरबार में हाजिरी आज
बिहार के 27 कांग्रेस विधायकों की दिल्ली दरबार में हाजिरी आज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में आए भूचाल के बाद कांग्रेस पार्टी पर मुश्किल के बादल मंडरा रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस का महागठबंधन टूटने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में भी टूट के आसार साफ दिखने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को टूट से बचाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के सभी 27 विधायकों को दिल्ली बुलाया है।

शाम 5.30 बजे राहुल करेंगे मुलाकात

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को पार्टी के सभी विधायक राहुल गांधी से मिलेंगे। बिहार में अभी भी कांग्रेस की टूटने की संभावना को लेकर विधायकों को दिल्ली दरबार में बुलाया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस में टूट की खबर के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी दिल्ली तलब किए गए थे। कांग्रेस आलाकमान से मिलकर पटना लौटे सदानंद सिंह ने कांग्रेस में बिखराव से साफ इनकार किया था।

उन्होंने कहा था दिल्ली में मीटिंग इस मुद्दे पर नहीं बुलाई गई थी। दोनों ही नेताओं ने कहा था कि ये बैठक कांग्रेस की मजबूती के लिए बुलाई गई थी। वहीं सदानंद सिंह ने कहा था कि महागठबंधन टूटने के बाद अब राजद के साथ किस तरह से गठबंधन को आगे बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा हुई।

Created On :   6 Sep 2017 3:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story