मंगलवार को पुणे से मुंबई  की ओर जाने वाली रेल गाड़ियां रद्द

Railway trains to Mumbai from Pune on Tuesday canceled
मंगलवार को पुणे से मुंबई  की ओर जाने वाली रेल गाड़ियां रद्द
मंगलवार को पुणे से मुंबई  की ओर जाने वाली रेल गाड़ियां रद्द

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई में शुरू मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली डेक्कन क्वीन, सिंहगड़ एक्सप्रेस और प्रगति एक्सप्रेस रद्द की गई है। ऐसा मध्य रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है।

मंगलवार को भी पुणे से दोपहर साढ़े तीन बजे निकलने वाली 11008 डेक्कन एक्सप्रेस, शाम 5 बजकर 55 मिनटों पर 12128 निकलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और शाम 6 बजकर 35 मिनटों पर निकलने वाली 22106 इंद्रायणी एक्सप्रेस रद्द की गई। बुधवार को सुबह 7.15 बजे निकलने वाली 12124 डेक्कन क्वीन एक्स्प्रेस, सिंहगड़ एक्सप्रेस और सुबह 7.50 मिनटों पर निकलने वाली 12126 प्रगति एक्सप्रेस रद्द की गई है।

Created On :   29 Aug 2017 6:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story