- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में बरसे बादल , चार दिन...
नागपुर में बरसे बादल , चार दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:44 AM GMT
नागपुर में बरसे बादल , चार दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, नागपुर। सोमवार को नागपुर में जहां बड़ी धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है तो वहीं त्यौहार के इस मौके पर मौसम ने भी करवट ले ली है। धूप और उमस से परेशान लोगों को आज यहां मौसम ने बड़ी राहत दी है। यहां सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। सड़कों पर एक फिट तक पानी भर गया है, जिससे वाहनों के आवाजाही में भी परेशानी हुई, लेकिन इस बारिश से लोगों के चेहरे पर छाई खुशी साफ देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
Created On :   26 Jun 2017 9:35 AM GMT
Next Story