राजकुमार राव को एश‍िया पेस‍िफ‍िक स्‍क्रीन अवॉर्ड में 'न्यूटन' के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

Rajkumar Rao got best actor award for film newton at the asia pacific screen awards
राजकुमार राव को एश‍िया पेस‍िफ‍िक स्‍क्रीन अवॉर्ड में 'न्यूटन' के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड
राजकुमार राव को एश‍िया पेस‍िफ‍िक स्‍क्रीन अवॉर्ड में 'न्यूटन' के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेता बन गए हैं। उनकी फिल्मों लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। राजकुमार राव की न सिर्फ फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही हैं बल्कि उनकी एक्टिंग भी लोगों को पसंद आ रही है। हाल ही में राव की फिल्म न्यूटन आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें एश‍िया पेस‍िफ‍िक स्‍क्रीन अवॉर्ड समारोह में दो अवॉर्ड म‍िले हैं। 

 

 


अभ‍िनेता राजकुमार राव ने ऑफबीट फ‍िल्‍मों में सराहनीय काम कर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। 22 स‍ितंबर को र‍िलीज हुई डायरेक्‍टर अम‍ित मसुरकार की इस फ‍िल्‍म को बर्लिन इंटरनेशनल फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल और हांगकांग इंटरनेशनल फ‍िल्‍म फेस्‍ट‍िवल में भी अवॉर्ड म‍िल चुका है। अब इस फ‍िल्‍म को ब्रिसबेन में आयोज‍ित एश‍िया पेस‍िफ‍िक स्‍क्रीन अवॉर्ड में जीत हासिल की है।

 

बता दें कि राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म "न्यूटन" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिसके बाद राजकुमार राव का स्टारडम भी काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही डायरेक्‍टर अमित और मयंक तिवारी को बेस्‍ट स्‍क्रीन प्‍ले का अवॉर्ड मिला है। 

 राजकुमार राव के पास अभी ये फिल्में हैं


"न्यूटन" की सफलता के बाद राजकुमार राव के पास "शिमला मिर्ची", "अमी शायरा बानो", "फन्‍ने खां", "लव सोनिया", "5 वेडिंग्स", "ओमेत्रा" जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दे कि फिल्म "न्यूटन" ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जबकि इसका मेकिंग बजट महज 9 करोड़ रुपए था। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अभ‍िनेता पंकज त्रिपाठी, अंजल‍ि पाट‍िल और रघुवीर यादव ने इसमें मुख्‍य भूम‍िकाएं निभाई हैं।

 

Created On :   24 Nov 2017 4:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story