58 वर्षीय महिला से रेप के बाद ब्लेड से काटा गुप्तांग, आरोपी गिरफ्तार

Rape with 58 year old woman in chhindwara MP, accused arrested
58 वर्षीय महिला से रेप के बाद ब्लेड से काटा गुप्तांग, आरोपी गिरफ्तार
58 वर्षीय महिला से रेप के बाद ब्लेड से काटा गुप्तांग, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में रेप संबंधी वारदात हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक और खौफनाक मामला एमपी के छिंदवाड़ा जिला क्षेत्र के परासिया पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां एक 25 साल के युवक ने 58 वर्षीय महिला के साथ शराब के नशे में रेप किया। इसके बाद महिला के गुप्तांग को ब्लेड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपक सोंटी अरगूलेवार ने बताया कि धमनी गांव की निवासी वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही युवक सुखलाल भलावी (25) को गिरफ्तार किया गया है। इस 58 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

 

दीपक ने बताया कि सुखलाल ने शराब के नशे में गुरुवार रात को महिला के घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद महिला की निजी अंग को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर युवक उसका मुंह कपड़े से बांधकर फरार हो गया।

 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

 

10 साल की बच्ची से गैंगरेप

गौरतलब है कि एमपी की राजधानी भोपाल से भी एक ताजा मामला सामने आ रहा है। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में तीन लोगों ने एक 5वीं कक्षा की 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीन आरोपियों में से एक की उम्र 67 साल है। CSP भारतेंदू शर्मा के मुताबिक दस साल की बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा है। पिता की मौत के बाद वो अपनी बहन और मां के साथ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है।

Created On :   17 Nov 2017 12:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story