रोकर नहीं बल्कि कुछ इस तरह ब्रेकअप से उभरतीं हैं लड़कियां

Rather than crying, something like this girls emerges from breakup
रोकर नहीं बल्कि कुछ इस तरह ब्रेकअप से उभरतीं हैं लड़कियां
रोकर नहीं बल्कि कुछ इस तरह ब्रेकअप से उभरतीं हैं लड़कियां

डिजिटल डेस्क,भोपाल। प्यार वो एहसास है जो किसी को भी खुश और खूबसूरत बना देता है। लेकिन प्यार से दूर होना किसी बुरे सपने जैसा है। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग उससे उभरने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते है। लोग घंटो बैठकर रोते हैं, लेकिन अक्सर लड़कियां रोने के बजाए कुछ और करना पसंद करतीं हैं। आज हम आपको बताते हैं कि वो क्या काम है जो लड़कियां ब्रेकअप के बाद उससे उभरने के लिए करतीं हैं।

खुद पर देतीं हैं ज्यादा ध्यान- ब्रेकअप के बाद लड़कियां खुद पर ध्यान देने लगती हैं। मसलन उन्हें अपनी केयर करना अच्छा लगता है। कुछ लड़कियां स्पा, पार्लर और जिम में ज्यादातर वक्त बिता देती हैं।

खुद पर रखती हैं कंट्रोल- लड़कियां खुद की भावनाओं पर कंट्रोल ज्यादा करने लगती हैं। जिस लड़के से ब्रेकअप हुआ है लड़कियां उसे कॉल करने के लिए कई बार फोन उठाती हैं लेकिन करती नहीं। जो कॉल कर देती हैं वो दोबारा सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने की बात करती हैं जबकि ज्यादातर मामलों में वो खुद भी जानती हैं कि ऐसा संभव नहीं है।

जानती हैं ब्रेकअप की वजह- अगर ब्रेकअप लड़के की तरफ से किया गया है तो लड़की को हमेशा यही लगता है कि लड़के की लाइफ में कोई हैं। वो जानना चाहती है कि आखिर वह लड़की कौन है। क्या वह मुझसे ज्यादा सुंदर है?

एक्स को नीचा दिखाने की कोशिश- लड़कों की तरह ही लड़कियों के लिए ये स्वीकारना आसान नहीं होता है कि उन्हें किसी ने छोड़ दिया है। ऐसे में कई लड़कियां अपने एक्स को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं।

ज्यादा सोशल हो जातीं हैं- लड़कियां पहले की तुलना में बहुत अपडेट रहती हैं। मसलन, दोस्तों के ग्रुप में क्या चल रहा है से लेकर देश-दुनिया की खबरें उन्हें रहती हैं। उनकी सोशल ऐक्टिविटी बढ़ जाती है।

बैटरहाफ की तलाश में जुट जाती हैं- ब्रेकअप के बाद अक्सर लड़कियां अपने बैटरहाफ की तलाश में जुट जाती हैं। वह जानना चाहती हैं कि आखिर वो कौन है, जो मुझे पूरी तरह समझेगा और वाकई में ऐसा कोई है भी या नहीं।

फैशन और ट्रेंड बढ़- ब्रेकअप के बाद एकाएक लड़कियों की फैशन में दिलचस्पी बढ़ जाती है। उन्हें पता होता है कि लेटेस्ट फैशन क्या है। कौन- से ट्रेंड मार्केट से बाहर होने वाले हैं।

एक काम जो हर लड़की करती है- बाकी काम तो आमतौर पर लड़कियां अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार करती हैं। मतलब, कोई बहुत बोल्ड है या सोशल है। लेकिन एक काम जो हर लड़की करती है, वह है सोशल मीडिया पर अपने एक्स को ब्लॉक करना। ये और बात है कि वक्त बीतने के साथ वह उसे अनब्लॉक कर दे।
 

Created On :   4 Sep 2017 9:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story