VIDEO : पॉपुलर Gymnast किड, 5 साल की उम्र में कर डाला कमाल

VIDEO : पॉपुलर Gymnast किड, 5 साल की उम्र में कर डाला कमाल

डिजिटल डेस्क, रोम। पूरी दुनिया ही अजब गजब चीजाें से भरी पड़ी है। कुछ चीजाें पर ताे एक पल के यकीन करना भी मुमकिन नही हाेता। एक ऐसे ही बच्चे के बारे में आज आपको यहां बताया जा रहा है। गिउलिआनो  स्ट्रोब  (Giuliano stroe) इसे दुनिया का सबसे ताकतवर बच्चा माना जा रहा है। इटली में साल 2004 में पैदा हुआ ये बच्चा 5 साल की उम्र में ही 2009 में 33 हैंड वाॅक करने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा चुका है। इसके बाद भी गिउलिआनो रुका नही, वह लगातार एक्सरसाइज करता रहा और अब तो वह बड़े बड़ों को पटकने में माहिर है। उसने ये कारनामा लाइव शो के दौरान ही प्रेजेंट किया था। 

 

पहलवानों की तरह ही मसल्स बन गए

ये बच्चा कम उम्र में ही अच्छे खासे ताकतवर पहलवान की तरह दिखाई देता है। उसके छोटे-छोटे हाथों में पहलवानों की तरह ही मसल्स बन गए हैं। वह अभी कई रिकाॅर्ड अपने नाम करना चाहता है इसी के जरिए पूरी दुनिया में फेमस भी होना चाहता है। इस बच्चे के कारनामे किसी को भी हैरान करने के लिए काफी हैं। 

 

कुछ ही सेकंड में चित्त कर देता है

वह यूट्यूब पर भी अपना एकाउंट चलाता है। जिसमें उसकी अलग-अलग स्टाइल और हैरतअंगेज एक्सरसाइज देखने मिलती है। शुरु में इस बच्चे को सिर्फ इटली ही जानता था, लेकिन अब तो ये फेमस होता जा रहा है और लगभग वर्ल्ड लेवल पर इसकी पहचान बन चुकी है। अपने से बड़ी उम्र के बच्चे भी उससे Arm wrestler काॅम्पीटीशन में जीत नही पाते। वह कुछ ही सेकंड में उन्हें चित्त कर देता है। 

 

गिउलिआनो  ​​​​​​सोशल मीडिया मे भी काफी सक्रिय

गिउलिआनो  ने कई world record अपने नाम किए है जिसमे Human flag (1minut 32 second), human flag push-ups जैसे exercise शामिल है। Giuliano सोशल मीडिया मे भी काफी सक्रिय रहते हैं इसलिए उनके चाहने वालो की कमी नही है।

Created On :   17 Nov 2017 2:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story