लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधी रिया सेन

Riya Sen tied knot with Long Time Boyfriend
लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधी रिया सेन
लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधी रिया सेन


डिजिटल डेस्क,पुणे। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी बुधवार को पुणे में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। रिया ने कभी भी अपने रिश्तों को नहीं छुपाया, वो अक्सर ही शिवम के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करती रहती हैं।

रिया फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री पहचान मिली। इसके बाद दिल विल प्यार व्यार, झंकार बीट्स, तेरे मेरे फेरे,अपना सपना मनी-मनी और तमिल फिल्म ताज महल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्जनों बंगाली फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार अग्निदेव चैटर्जी की डार्क चॉकलेट में देखा गया था। जिसमें उन्होंने शीना बोरा से प्रेरित किरदार निभाया था।  जिसके बाद पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरिज रागिनी एमएमएस 2.2 के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

नानी और मां रहीं हैं एक्ट्रेस

रिया सेन एक्टर के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन एक्ट्रेस हैं। 1991 में आई फिल्म विषकन्या के जरिए रीया ने बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। 16 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो "याद पिया की आने लगी के जरिए उन्हें पहचान मिली थी।" अपने फिल्मी करियर में पहली सफलता उन्हें 2001 में आई फिल्म स्टाइल से मिली थी।
 

Created On :   18 Aug 2017 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story