इतनी लंबी जटाएं लोग समझने लगे शिव का रूप

Sakhaldebs jata, ajab gajab, Famous jata of Sakhaldeb in bihar
इतनी लंबी जटाएं लोग समझने लगे शिव का रूप
इतनी लंबी जटाएं लोग समझने लगे शिव का रूप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं और इनके शौक भी अलग-अलग और अनोखे ही हैं। एक ऐसे ही शख्स हैं सकलदेव टुड्डू, जिन्हें शिव का अवतार तो कहा ही जाता है साथ ही इस शौक को पालते हुए इन्हें 24 साल से अधिक हो चुके हैं। जब 22 साल के थे तो किसी कारण से एक साल तक अपने बाल नहीं कटवा पाए। नतीजा ये निकला की बालों की जटाएं बन गईं। जटा देखते ही ग्रामीण उन्हें साधु और शिव का रूप मानने लगे।

6 फीट लंबी 

धीरे धीरे बाल बढ़ते गए और उनकी जटाएं 6 फीट लंबी हो गई। आधुनिक जीवन से कदम मिलाते हुए वे टेक्नालाॅजी का भी भरपूर प्रयोग करते हैं। अब इनकी उम्र 56 साल उम्र हो चुकी है।  

बिहार निवासी

सकलदेब बिहार के निवासी हैं और मुंगेर जिले में ढंगडा गांव में रहते हैं। उनकी इस खूबी की वजह से पूरे इलाके में लोकप्रिय हैं और कोई भी सकलदेव के बारे में जानकारी दे देता है। लोग उन्हें ईश्वरीय रूप समझते हैं। जहां भी जाते हैं भक्त नतमस्तक हो जाते हैं। 

Created On :   5 Sep 2017 6:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story