OMG! जल्द ही 'पापा' बनने वाले हैं सलमान खान

Salman Khan want to become father soon by the help of surrogacy
OMG! जल्द ही 'पापा' बनने वाले हैं सलमान खान
OMG! जल्द ही 'पापा' बनने वाले हैं सलमान खान

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान 51 साल हो गए हैं और अब तक कुंवारे हैं। सल्लू मियां जहां भी जाते हैं उनसे केवल एक ही सवाल किया जाता हैं कि वो शादी कब कर रहे हैं। कई अफेयर्स और लिंक-अप्स के बाद भी सलमान अब तक अपनी बेगम ढूंढ नहीं पाए हैं और शायद सलमान ने अपने किसी का शौहर ना बनते हुए सीधे अब्बा बनने का मन बना लिया हैं। 

हल ही में जब किसी ने सलमान से शादी का सवाल किया तो, उन्होंने शादी के जवाब को टालते हुए कहा कि वो 2, 3 साल में पिता बन जाएंगे। सलमान ने कहा कि वह 50 के हो गए हैं और उनके माता-पिता उनके बच्चों का मुह देखना चाहते हैं। इसके लिए वो सेरोगेसी का सहारा लेंगे। 

ये भी पढ़े-ब्रिटिश पार्लियामेंट ने सलमान खान को "ग्लोबल डाइवर्सिटी अवार्ड" से नवाजा

वैसे बॉलीवुड में पहले भी कई सितारें बिना शादी किए पेरेंट बन चुके हैं। इनमें फिल्म मेकर करण जौहर और एक्टर तुषार कपूर का नाम शामिल है। ये खबर सलमान के फैंस के लिए काफी अच्छी है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। 

हालांकि सलमान खान अपने घर के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं और समय मिलते ही उनके साथ भी खूब मस्ती करते हैं। 

कई बार उन्हें अपने भाई और बहनों के बच्चों के साथ मस्ती करते देखा गया हैं। घर की सबसे छोटी बेटी अर्पिता के बेटे आहिल के साथ वो कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज को देख कर साफ नजर आता है कि सलमान को बच्चों से कितना प्यार हैं। 

बता दें कि सलमान खान की अगली फिल्म "टाइगर जिंदा है" होगी। ये फिल्म ईद 2018 पर रिलीज होगी।


 

Created On :   26 Sep 2017 8:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story