Video : सुबह का भूला कांग्रेसी शाम को घर वापस आया, बीजेपी की किरकिरी

Video : सुबह का भूला कांग्रेसी शाम को घर वापस आया, बीजेपी की किरकिरी
Video : सुबह का भूला कांग्रेसी शाम को घर वापस आया, बीजेपी की किरकिरी
Video : सुबह का भूला कांग्रेसी शाम को घर वापस आया, बीजेपी की किरकिरी

डिजिटल डेस्क, सतना। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश के सतना शहर में एक बड़ा झटका लगा है। यहां दोपहर को बाकायदा भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता मंगल सिंह को पार्टी में शामिल किया। मगर शाम होते-होते भाजपा की किरकिरी हो गई। मंगल सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने से साफ इनकार कर दिया। मंगल सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रेम सिंह के भतीजे हैं।

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं सतना सांसद गणेश सिंह ने आगे रहकर अपने हाथों से मंगल सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। अब अगर मंगल सिंह सदस्यता लेने से इनकार कर रहे हैं। एमपी में यह भाजपा और उनके वरिष्ठ नेता एवं पार्टी अध्यक्ष नंदकुमार की सबसे बड़ी किरकिरी मानी जा रही है।

 

मंगल सिंह ने एमपी में विपक्ष के नेता अजय सिंह के सामने भाजपा की सदस्यता लेने से साफ इनकार कर दिया है। मंगल सिंह ने कहा, "हमें जबरन घर आकर पहना दिए माला, मैं आज भी कांग्रेस में हूं। हमारे भाई और बब्बा का यहां बहुत सम्मान है। बब्बा हमारे गुरू भी हैं, वो जो कहेंगे, हम वही करेंगे।" मंगल सिंह ने कहा, "चाहे हमारे प्राण चले जाएं, पर हम कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।"

 

इसी दौरान अजय सिंह ने कहा कि जो हमारे और पार्टी के प्रेम सिंह से संबंध थे, वो बरकरार रहेंगे। मंगल सिंह द्वारा बीजेपी के नेताओं का स्वागत-सत्कार करने की बात पर अजय सिंह ने कहा कि जब कोई अपने घर पर आता है तो उसका आदर सत्कार तो होता ही है, लोंग-सुपारी भी पूछी जाती है।

 

गौरतलब है कि गुजरात राज्यसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी ने कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश की थी। बीजेपी के इस जाल को धता बताते हुए कांग्रेस विधायकों ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि हमें जबरदस्ती बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए डराया धमकाया जा रहा है।

Created On :   24 Oct 2017 7:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story