सहवाग ने 'शिखा द वन' को किया बर्थडे विश, धवन ने किया कुछ ऐसे 'रिएक्ट'

Sehwag posts hilarious picture to wish Shikhar Dhawan on birthday
सहवाग ने 'शिखा द वन' को किया बर्थडे विश, धवन ने किया कुछ ऐसे 'रिएक्ट'
सहवाग ने 'शिखा द वन' को किया बर्थडे विश, धवन ने किया कुछ ऐसे 'रिएक्ट'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया टीम के "गब्बर" कहे जाने वाले शिखर धवन मंगलवार को 32 साल के हो गए। टीम इंडिया ने भी अपने इस "गब्बर" का शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया। धवन के बर्थडे पर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें विश किया, लेकिन इस बार भी वीरेंद्र सहवाग ही सबसे आगे रहे। अपने ट्वीट्स के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले टीम इंडिया के फॉर्मर बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग ने बड़े ही अनोखे अंदाज में शिखर धवन को बर्थडे विश किया, जिसपर धवन ने भी अपना रिएक्शन दिया।


धवन नहीं "शिखा द वन" को किया विश

 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर एक फोटो वायरल होती रहती है, जिसे शिखर धवन का डुप्लीकेट बताया जाता है। इसी फोटो को वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। इस फोटो को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा "हैप्पी बर्थडे "शिखा द वन", जो एक अंग्रेज कमेंटेटर बुलाते हैं। उम्मीद है कि जब भी टीम को जरूरत हो, तुम उन्हें मुश्किल से निकालो।"

शिखर धवन ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

 

 

वीरू पाजी के इस ट्वीट को काफी पसंद किया गया और एक बार फिर से उन्होंने बता दिया कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कितना तगड़ा है। सहवाग के इस ट्वीट पर बर्थडे बॉय शिखर धवन ने भी उन्हें थैंक्स कहा। सहवाग के इस ट्वीट पर रिप्लाय देते हुए धवन ने लिखा "हाहाहा...थैंक्स भैया। पिक्चर बड़ी चुनकर लगाई है आपने।" धवन के इस जवाब को भी करीब 6 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

टीम इंडिया ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

 

 

टीम इंडिया के "गब्बर" कहे जाने वाले शिखर धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर शेयर किया है। बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए टीम इंडिया ने हर बार की तरह ही इस बार भी पहले तो केक काटा, लेकिन फिर इस केक को धवन के चेहरे पर लगा दिया। टीम इंडिया का ये रिवाज रहा है, कि अगर किसी का बर्थडे है, तो उसे केक से नहाना ही पड़ेगा। इस वीडियो में ग्राउंड पर काफी सीरियस रहने वाले चेतेश्वर पुजारा की एक शरारत भी कैद हो गई। दरइअसल, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुजारा ने मौका पाते ही चुपके से धवन के सिर पर "टोमैटो सॉस" डाल दिया। 

Created On :   6 Dec 2017 9:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story