सिवनी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते, अब गुवाहाटी में दिखाएंगे हुनर

seoni district players won 10 medals include 9 gold in shivpuri.
सिवनी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते, अब गुवाहाटी में दिखाएंगे हुनर
सिवनी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते, अब गुवाहाटी में दिखाएंगे हुनर

डिजिटल डेस्क सिवनी । 63वीं राजस्तरीय शालेय भारोत्तोलन  प्रतियोगिता शिवपुरी में सिवनी जिले के खिलाडिय़ों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 15 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की ओर से कुल 23 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिसमें 17 प्रतियोगी सिवनी जिले से ही थे । जबलपुर संभाग के वेटलिफ्टरों नेे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 5 रजत व 5 कांस्य पदक प्राप्त करते हुए शालेय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार आलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा किया । गौरतलब है कि पिछले 3 वर्षों से जबलपुर संभाग के कोच के पद का निर्वहन करने वाले शास. की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारनाकलां (सिवनी) के व्यायाम निर्देशक संदीप मिश्रा को भी उपलब्धि का बड़ा श्रेय जाता है, जो कि पूरे संभाग के वेटलिफ्टरों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ स्वयं के विद्यालय मे भी अथक परिश्रम करते हैं जिसके चलते धारना विद्यालय के 13 प्रतियोगियो ने इस राज्यस्ततरीय प्रतियोगिता में हिस्साा लिया था। और सभी ने पदको पर अपना कब्जा किया, धारना विद्यालय के वेटलिफ्टर नेे 05 स्वर्ण, 06 रजत व 2 कास्य पदक प्राप्त कर अभी तक मध्यप्रदेश के किसी एक विद्यालय को इतने पदक प्राप्त करने का इतिहास रच दिया । धारना विद्यालय की ओर से कांस्य पदक कीर्ति बोपचे, अभिषेक कटरेे, रजत पदक स्वाति ठाकरे, दीपाली बोपचे, आदित्य गौतम, हर्षित राहंगडाले, अक्षय चौधरी, शुभम विश्वास ने प्राप्त किया, वहीं स्वर्ण पदक उर्मिला उईके, दिव्या बघेल, पूनम गुप्ता, रोशनी चौधरी ने जूनियर वर्ग में प्राप्त कर शालेेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो गुवाहाटी(आसाम) में आयोजित है , मे अपना स्थान सुनिश्चित किया। वही हिमांशी ठाकुर ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर हैदराबाद (तेलंगना) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। सभी खिलाडिय़ों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था के प्राचार्य एस. के. नेमा, खेल शिक्षक संदीप मिश्रा व संस्था के सभी शिक्षाक शिक्षिकाओं को दिया। वही इस ऐतिहासिक सफलता में जबलपुर संभाग जनरल मैनेजर गिरीश मिश्रा, शैलेंद्र चौहान (कोच भोपाल) जस्सी थॉमस ने इसे बड़ी उपलब्धि बताई है।

Created On :   23 Sep 2017 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story