प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप

Serious allegation against state Home Minister Bhupendra Singh
प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप
प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क/सागर। प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया है। सागर के निवासी अक्षय जैन द्वारा जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए एक पंपलेट बांटा गया है। जिसमें कहा गया है कि गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा श्रीमती साधना सिंह, शिवराज सिंह मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के विरुद्ध अजय सिंह उर्फ राहुल सिंह पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के मामले में साधना सिंह की ओर से मुझे गवाह बनाया गया था। इस मामले में 13/8/2013 को भोपाल जिला न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए हुए थे। वही पुनः जांच के लिए 15. 11. 2017 को जिला न्यायालय में हाजिर होना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से पेशी पर नहीं जा सके।

इस पूरे मामले में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अक्षय कुमार जैन को फोन कर ना केवल डांटा बल्कि धमकी भरी बात भी कही। इसके साथ ही 14/11 को शाम के समय अक्षय कुमार जैन अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी कोतवाली पुलिस थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने अक्षय कुमार जैन से किसी मामले को लेकर चर्चा की। अक्षय कुमार जैन मध्य प्रदेश के गृहमंत्री की डांट और धमकी के बाद दहशत में हैं और मध्य प्रदेश से छोड़ने की स्थिति में हैं।

Created On :   19 Nov 2017 6:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story