शर्मनाक: लड़की के साथ गंदी हरकत करता डॉक्टर कैमरे में कैद

Shameful: Jodhpurs Doctor caught in camera molesting patient
शर्मनाक: लड़की के साथ गंदी हरकत करता डॉक्टर कैमरे में कैद
शर्मनाक: लड़की के साथ गंदी हरकत करता डॉक्टर कैमरे में कैद

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। धरती पर भगवान के रूप कहे जाने वाले डॉक्टर जब खुद ही अपने इस पवित्र पेशे को बदनाम करने पर तुल जाएं तो वाकई इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। ऐसे ही डॉक्टर के वेश में छुपे भेड़िये की दरिंदगी को जगजाहिर करते दो वीडियो शुक्रवार को यूट्यूब पर अपलोड किये गए। खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो जोधपुर के हैं।

कैमरे में कैद हुई डॉक्टर की नापाक हरकत

ये दोनों ही वीडियो हिडन कैमरे से बनाए गए हैं। लगभग तीन-तीन मिनट के इन वीडियो में डॉक्टर की हरकत वाकई शर्मनाक है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक जोधपुर के आखलिया चौराहे के नजदीक न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर अब्दुल अजीज के क्लिनिक का यह वीडियो है। इस वीडियो में कैद तस्वीरों को देखकर आपका डॉक्टरों से विश्वास भी उठ सकता है, भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर ने इस वीडियो में अपने पेशे को शर्मशार कर दिया है।

इलाज के बहाने की गंदी हरकत

पहली वीडियो में चेकअपन के लिए आई एक नौजवान युवती के साथ डॉक्टर अपने प्राईवेट चैंबर के अंदर आता है और जांच के बहाने उसे अपनी बांहो में भर लेता है। फिर लड़की को टेबल पर लिटा कर उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी छूने लगता है। लड़की उसका विरोध करती है लेकिन डॉक्टर उसके हाथ को झटका कर हटा देता है और अपना ये गंदा काम जारी रखता है। उसके बाद लड़की खड़े होने पर वो फिर उसे अपनी बांहो में भर लेता है। लाल कपड़े पहने लड़की के साथ की ये हरकत वाकई शर्मनाक है।

दूसरी लड़की के साथ भी दोहराई ‘दरिंदगी’

लाल कपड़ों में ये लड़की पहली नहीं इसके साथ-साथ और लड़कियों पर भी इस डॉक्टर की गंदी निगाह बनी रहती है, जिसका सबूत इस दूसरे वायरल वीडियो ने दिया है। ये दोनों ही वीडियो एक ही जगह रखे कैमरे से बने हुए हैं। इस वीडियो में भी लड़की के साथ डॉक्टर वही हरकतें दोहराता दिखाई दे रहा है और इलाज के बहाने उस लड़की का भी शोषण कर रहा है। आगे खुद देखिये इस वीडियो को और हैवान डॉक्टर की हरकतों का अंदाजा लगाइये...

शिवसेना और स्थानीयों ने दर्ज कराई शिकायत

इस वीडियो के सामने आते ही जोधपुर शिवसेना के कार्यकर्ता व स्थानियों ने इस डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लड़कियों की पहचान की जाएगी जिससे की लड़कियों की उम्र का पता लगाया जा सके जिससे डॉक्टर के खिलाफ धारा तय हो सकें।


 

Created On :   9 Oct 2017 6:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story