अमेरिका में टनल से मिला शेरीन का शव, बिहार से ली गई थी गोद

Sherin Mathews death body found under tunel in america
अमेरिका में टनल से मिला शेरीन का शव, बिहार से ली गई थी गोद
अमेरिका में टनल से मिला शेरीन का शव, बिहार से ली गई थी गोद

डिजिटल डेस्क, ह्यूस्टन। बिहार के नालंदा जिले से गोद ली गई बच्ची जो बीते दिनों अमेरिका के ह्यूस्टन शहर से लापता हो गई थी। उसका शव बरामद हो गया है। रिचर्डसन पुलिस ने घोषणा की कि उन्हें सड़क के नीचे एक सुरंग में बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई कि यह शव संभवत: शेरीन का है, हालांकि शव की पहचान अभी ठीक से नहीं हो पाई है। यह शव वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह शव शेरिन का ही है।

 

बता दें कि मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक संस्थान से 23 जून 2016 में अमेरिकन दंपती (वेसले मैथ्यूज और उसकी पत्नी) ने बच्ची को गोद लिया था। जिसके साल भर बाद वेसले मैथ्यूज ने बच्ची को दूध न पीने की सजा देते हुए सुबह के 3 बजे घर के बाहर छोड़ दिया था। जिसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस कई दिनों से बच्ची की तलाश कर रही थी। मेडिकल एग्जामनर मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

घटना के बाद पिता वेसले को 7 अक्टूबर की रात को अरेस्ट किया गया था। उस पर बच्चे के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। हालांकि, बाद में उसे 2.5 लाख डॉलर के बॉन्ड पर रिहा भी कर दिया गया। अरेस्ट वारंट एफिडेविट के अनुसार, वेसले ने बताया कि वह केरल का रहने वाला है।  

 

शिनाख्त में जुटी पुलिस

रिचर्डसन पुलिस ने तलाशी अभियान के तौर पर सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था। इसके बाद खोजी कुत्तों की मदद से तलाश शुरू की गई। सुबह करीब 11 बजे एक बच्ची का शव बरामद हुआ। शव की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि शेरीन मैथ्यूज शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पाती है।   

 

सुषमा स्वराज ने जताई चिंता

शेरीन के मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी चिंता जताई है। उन्होंने 19 अक्टूबर को ट्वीट कर कहा, "हम लापता बच्ची को लेकर बहुत चिंतित हैं। अमेरिका में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से शामिल है, वे मुझे जानकारी दे रहे हैं। 

 
 
 

Created On :   23 Oct 2017 11:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story