Sony Xperia XZ1 भारत में लॉन्च, इसमें है लेटेस्ट एंड्रायड और 19 मेगापिक्सल कैमरा

Sony Xperia XZ1 with latest android launched in India
Sony Xperia XZ1 भारत में लॉन्च, इसमें है लेटेस्ट एंड्रायड और 19 मेगापिक्सल कैमरा
Sony Xperia XZ1 भारत में लॉन्च, इसमें है लेटेस्ट एंड्रायड और 19 मेगापिक्सल कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia XA1 plus लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपना एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन Xperia XZ1 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसे लेटेस्ट एंड्रायड 8.0 के साथ पेश किया गया है, साथ ही इसमें 3D स्कैनिंग कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले महीने IFA में पेश किया था। इसके साथ-साथ कंपनी Sony Xperia XZ1 Compact और Xperia XA1 plus को भी पेश किया गया था। इनमें से दो स्मार्टफोन को तो कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है और अब जल्द ही कंपनी Xperia XZ1 Compact को भी लॉन्च कर सकती है। 

Sony Xperia XZ1 में क्या है खास? 

Sony के इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.2 इंच का HDR डिस्प्ल दिया गया है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास-5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon-835 प्रोसेसर है और इसकी रैम 4Gb की है। जबकि इसमें 64Gb का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256Gb तक बढ़ाया जा सकता है। 

वहीं Sony Xperia XZ1 के कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 19 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि इसमें सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा इसके होम बटन में ही फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। 

इसके अलावा इसको पॉवर देने के लिए इसमें 2700mAh की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ, Wifi, USB OTG, USB type-C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

क्या है इसकी कीमत? 

Sony Xperia XZ1 की कीमत की बात की जाए तो इसे इंडियन मार्केट में 44,999 रुपए में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री 25 सितंबर से ही शुरू भी हो गई है। फिलहाल ये फोन इंडिया में सिर्फ ब्लैक कलर में ही अवेलेबल है। 

Created On :   25 Sep 2017 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story