बार्सिलोना स्टेशन पर रोज गायत्री मंत्र गाती है ये लेडी, VIDEO में देखें नजारा

Spanish woman sings Gayatri Mantra at Barcelona metro station
बार्सिलोना स्टेशन पर रोज गायत्री मंत्र गाती है ये लेडी, VIDEO में देखें नजारा
बार्सिलोना स्टेशन पर रोज गायत्री मंत्र गाती है ये लेडी, VIDEO में देखें नजारा

डिजिटल डेस्क, बार्सिलोना। गायत्री मंत्र पढ़ने के लिए हमें बचपन से बताया जाता है ऐसा कहा जाता है कि इससे इंद्रियां जाग्रत हाेती हैं अाैर सकारात्मकता का संचार हाेता है लेकिन स्पेन के शहर बर्सिलोना का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। ये नजारा एक मेट्रो स्टेशन का है जहां एक महिला का गायन सुनाई दे रहा है। इसे सुनकर विदेशी भी आकर्षित होते हैं, लेकिन कोई इंडियन जब विदेश में ऐसी धुन और आवाज सुनेगा तो उसके लिए ये हैरानी वाली बात होगी। 

जी हां, बर्सिलोना स्टेशन पर एक महिला गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) गा रही है। वह पूरे सुर मिलाकर वाद्य यंत्रों के साथ ही इसे गा रही है। उसकी आवाज लगभग पूरे स्टेशन में फैल रही थी। यात्रियों का आवागमन जारी था और वह अपनी ही धुन में पूरा मंत्र पढ़े जा रही थी।

रोज देखने मिलता है ऐसा नजारा 

कहा जा रहा है कि यह नजारा यहां रोज ही देखने मिलता है। एक स्पेनिश महिला यहां बर्सिलोना के मेट्रो स्टेशन (Barcelona metro station) पर यह गायत्री मंत्र पढ़ती है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि वह हिंदू धर्म से काफी प्रभावित है। जिसकी वजह से भी ऐसा करती है। साथ ही उसे म्यूजिक का भी शाैक है।

म्यूजिक का अच्छा-खासा नाॅलेज 

वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं वीडियो को में साफ देखने मिल रहा है कि महिला म्यूजिक का भी अच्छी नाॅलेज रखती है। क्योंकि उसके आसपास काफी सारे इंस्ट्रूमेंट रखे हुए हैं। एक म्यूजिक सिस्टम भी रखा हुआ है, लेकिन सभी से अलग वह गायत्री मंत्र गुनगुना ज्यादा पसंद करती है। बताया जाता है कि गायत्री मंत्र की वजह से ही अब वह काफी फेमस हो चुकी है। बर्सिलाेना में लाेग इसे इसे गायत्री मंत्र लेडी के नाम से भी जानने लगे हैं।

Created On :   16 Oct 2017 5:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story