ट्रेन में 'गंदी हरकत' करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा : सुरेश प्रभु

suresh prabhu says strict action against man caught masturbating at woman in mumbai local train
ट्रेन में 'गंदी हरकत' करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा : सुरेश प्रभु
ट्रेन में 'गंदी हरकत' करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा : सुरेश प्रभु

डिजिटल डेस्क,मुंबई। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि मुंबई लोकल रेलवे में खुलेआम मास्टरबेट करने और एक लड़की को रेप की धमकी देने वाले शख्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।   उन्होंने कहा कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

एक लड़की मुंबई लोकल के लेडीज कंपार्टमेंट में बोरिवली से दादर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के दिव्यांग कंपार्टमेंट में बैठे एक शख्स ने ऐसी हरकतें कीं। उसने महिला यात्रियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पहले तो लड़की ने उसे मानसिक रूप से बीमार समझकर नजरअंदाज किया लेकिन बाद में उसने लड़की को दिखाकर मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। उसने लड़की के करीब जाकर उसको रेप की धमकी भी दी। जब लड़की ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत की तो उसकी बात सुनकर कॉल रिसीव करने वाला जोर-जोर से हंसने लगा।

यह घटना 15 जून की है लेकिन इस लड़की ने 6 जुलाई को इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बात रेल मंत्री तक पहुंची है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   10 July 2017 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story