HBday :सुष्मिता सेन 19 की उम्र में बनी थीं मिस यूनिवर्स, पहना था मां का डिजाइन किया हुआ गाउन

Sushmita Sen was wearing mother design gown during achieve miss universe crown
HBday :सुष्मिता सेन 19 की उम्र में बनी थीं मिस यूनिवर्स, पहना था मां का डिजाइन किया हुआ गाउन
HBday :सुष्मिता सेन 19 की उम्र में बनी थीं मिस यूनिवर्स, पहना था मां का डिजाइन किया हुआ गाउन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुष्मिता आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1975 में हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता सेन ने 1994 में ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि इसी साल ऐश्वर्या राय भी ‘मिस वर्ल्ड’ बनी थीं। उनके पिता एयर फोर्स में काम करते थे। उनकी मां शूभरा सेन ज्वैलरी डिजाइनर थीं। 1996 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

सुष्मिता सबसे पहले वह फिल्म "दस्तक" में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ शरद कपूर और मुकुल देव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

हालांकि, उन्हें पहचान 1999 में आई सलमान खान री फिल्म "बीवी नंबर 1" से मिली थी। इसके बाद सुष्मिता कई फिल्मों में दिखाई दीं, हालांकि, उनका फिल्मी करियर काफी ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहा है, लेकिन वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है। उन्होंने दो बच्चियां गोद ले रखा है। अलिसा सेन और रैनी सेन उनकी बच्चियों के नाम हैं। सुष्मिता सेन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सिक्स पैक ऐब्स वाली फोटो शेयर की थी। 

सुष्मिता सेन को सांपों से बहुत प्यार है और उनके पास एक अजगर भी पला है। सुष्मिता ने पहले हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाई की, इसके बाद 16 साल की उम्र में अंग्रेजी स्कूल में पढ़ना शुरु किया था।


बता दें कि मिस इंडिया के फाइनल राउंड में ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन के बीच कड़ी टक्कर थी। लेकिन एक सवाल ने सुष्मिता की किस्मत बदल दी। उनसे सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर सुष्मिता ने कहा, "इंदिरा गांधी की मृत्यु"। बस इसी जवाब ने सुष्मिता को मिस इंडिया बना दिया। शायद आपको न पता हो कि सुष्मिता का निक नेम ‘टीटू’ है। 

सुष्मिता इन दिनों ऋतिक भसीन को डेट कर रही हैं। ऋतिक मुंबई के एक नाइट क्लब के ओनर हैं। इनके अलावा सुष्मिता विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, बंटी सचदेवा, सबीर भाटिया और संजय नारंग को भी डेट कर चुकीं हैं।

 
 
 

Created On :   19 Nov 2017 10:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story