मेरठ में दलित लड़की से रेप मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान

Swami prasad maurya controversial comment on dalit girl rape case
मेरठ में दलित लड़की से रेप मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान
मेरठ में दलित लड़की से रेप मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में योगी सरकार के मंत्री और विधायक, सरेआम उनके निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बीजेपी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने मेरठ में दलित लड़की से दुष्कर्म मामले में विवादित टिप्पड़ी की है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, "हादसे तो कभी-कभी हो जाते हैं। इस प्रकार की घटनाएं जो अप्रत्याशित हैं, नहीं होनी चाहिए लेकिन हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कानून का काम है अपराधियों को सजा देना और उन्हें सजा दी जा रही है।"  
 

 

मुलायम सिंह भी दे चुके ऐसा बयान

बता दें कि मेरठ जिले के थाना मवाना क्षेत्र में एक सिनेमाघर की बालकनी में रेप की वारदात सामने आई थी। 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप मामले में दो युवकों पर आरोप लगा था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बीते साल ऐसा ही एक बयान मुलायम सिंह यादव ने भी दिया था। बंदायू रेप केस मामले में उन्होंने भी कहा था कि लड़के हैं हो जाता है। मुंबई के शक्ति मिल रेप केस में भी उन्होंने आरोपियों को सजा सुनाए जाने के मामले में बयान दिया था कि "रेप में फांसी की सजा सही नहीं है, लड़के हैं...गलती हो जाती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि "हम ऐसा कानून बनाएंगे जो रेप करने वालों को सजा भी दे और झूठी शिकायत करने वालों को भी सजा दे।" 

 

 

 

कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर काटी कन्नी


हापुड़ में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप की घटना को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं होती रहती हैं। कानून अपने तरीके से काम कर रहा है। बता दें कि कभी दलितों के हितों को लेकर बसपा सुप्रीमों के सिपहसालार रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में आते ही पलट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम मोदी के बारे में कही टिप्पणी की निंदा की, कहा यह उनकी सोच को दर्शाता है। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर कन्नी काट गए।

 

 

गुजरात में भी होगी जीत

योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग में मंत्री स्वामी प्रसाद ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि "विपक्ष बेवजह कयास लगा रहा था वो सब विफल हो गया है और यही गुजरात में भी होगा। स्वामी ने दावे के साथ कहा कि गुजरात में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Created On :   12 Dec 2017 3:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story