छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर शिक्षक कर रहा था छेड़छाड़

teacher was teasing by showing pornography to girl students
छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर शिक्षक कर रहा था छेड़छाड़
छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर शिक्षक कर रहा था छेड़छाड़

डिजिटल डेस्क, सिवनी। केवलारी ब्लॉक के लोपा गांव में संचालित गवर्नमेंट हाईस्कूल का शिक्षक महेंद्र डहेरिया छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुरूवार को शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

शिक्षक पिछले कुछ सालों से स्कूल में पदस्थ है। वह छात्राओं को अपने मोबाइल से अश्लील फिल्म दिखा रहा था। छात्राओं ने पहले तो यह बात परिजनों को बताई बाद में परिजन स्कूल पहुंचे और पुलिस को खबर देकर उसे पकड़वा दिया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट भी की। PRINCIPAL बी एस मार्को ने कहा कि यह हरकत छात्राओं के साथ शिक्षक, उनके क्लासरूम में कर रहा था। मामला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Created On :   27 July 2017 11:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story