इस लेडी ने 5 हजार जहरीले बिच्छुओं के साथ गुजारे 33 दिन

Thai Woman Spends 33 days Inside A Container Filled With 5,000 Scorpions
इस लेडी ने 5 हजार जहरीले बिच्छुओं के साथ गुजारे 33 दिन
इस लेडी ने 5 हजार जहरीले बिच्छुओं के साथ गुजारे 33 दिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिच्छुओं से एक पल के लिए आपको डर लग सकता है। निश्चित रूप से इनका जहर अगर चढ़ जाए तो जान पर आ बनती है, लेकिन एक महिला ने बिच्छुओं  (scorpions) से इस कदर दोस्ती कर रखी है कि वे इसके इशारे पर नाचते हैं। वह कभी इनके साथ रहती है तो कभी इन्हें अपने मुंह पर रख लेती है। हाथ पर ताे ये आराम से बैठे रहते हैं। कंचना एक साथ हजारों बिच्छुअों काे अपने हाथ पर बैठा सकती हैं।

गिनीज बुक में नाम

थाईलैंड की कंचना काएतकावे इनके कारनामे की वजह से अब इन्हें बिच्छुओं की रानी (The Scorpion Queen) के नाम से भी जाना जाने लगा है। बिच्छुओं की इस रानी का नाम अब गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। 

33 दिनों तक लगभग 5000 बिच्छु

दिखने में बेहद कमसिन आैर नाजुक 39 साल की कंचना काएतकावे ने 33 दिनों तक लगभग 5000 बिच्छुओं के साथ अपना दिन गुजारा। इनकी स्टोरी यहीं आकर नहीं रुकती आपको यह जनाकर हैरानी होगी कि गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए कंचना ने अपने मुंह के ऊपर करीब 3 मिनट 28 सेकंड तक जहरीले बिच्छुओं को रखा था। 

बिच्छुओं से खासा लगाव 

बिच्छु भी इनके शरीर पर आराम से विचरण करते हैं। कंचना को बिच्छुओं से इतना लगाव है कि वे इन्हें अपने होंठों के पास तक रख लेती हैं। कई बार ये मुंह के अंदर चले जाते हैं और आराम से बाहर जा जाते हैं। इनका ये कारनामा जो भी देखता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कंचना ने इसके लिए लंबे समय तक काफी तैयारी भी की है। बिच्छुआें की वजह से ये अब काफी फेमस भी हो चुकी हैं।

Created On :   23 Sep 2017 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story