सिर्फ 22 सप्ताह में हुआ जन्म, देश का पहला ऐसा बेबी अब पूरी तरह है स्वस्थ्य 

The baby born in 22 weeks is absolutely safe
सिर्फ 22 सप्ताह में हुआ जन्म, देश का पहला ऐसा बेबी अब पूरी तरह है स्वस्थ्य 
सिर्फ 22 सप्ताह में हुआ जन्म, देश का पहला ऐसा बेबी अब पूरी तरह है स्वस्थ्य 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महज 22 हफ्ते में मां के गर्भ से जन्म लेने के बाद निर्वाण नामक बच्चा अब सुरक्षित है। जो अपने माता-पिता के साथ घर लौट गया है। इतने कम समय में जन्म लेने वाला निर्वाण देश का पहला बच्चा है। इससे पहले महज 22 हफ्ते में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। यह बच्चा महानगर निवासी विशाल सिंह व रितिका का है। रितिका जब 6 माह (22 सप्ताह) की गर्भवती थी, तभी उसे अचानक दर्द उठा। इसके बाद सांताक्रुज स्थित सूर्या अस्पातल भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। उस समय बच्चे का वजन महज 610 ग्राम था। जबकि लंबाई 32 सेमी थी और सिर का आकार 22 सेमी था। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को कांच में रख दिया गया। तब से लेकर निर्वाण ने नौ महीने का समय कांच में बीताया। इस दौरान उसके शरीर के सही ढंग से विकास हो इसके लिए जरूरी इलाज भी किया गया। 

इलाज और देखभाल से मिला जीवनदान
बच्चे का इलाज करनेवाले, सूर्या अस्पताल के निदेशक भूपेंद्र अवस्थी ने कहा कि निर्वाण की देखभाल में 14 डॉक्टरों और 50 नर्सें की टीम लगी थी। जन्म के समय बच्चे का वजन काफी कम था। लेकिन अब उसका वजन तीन किलो से ज्यादा है, वो बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह है। यह सब बच्चे के ठीक तरह से किए इलाज और देखभाल से संभव हो पाया है। बच्चे के माता-पिता शुरुआत में निर्वाण के जन्म को लेकर चिंतित थे। क्योंकि जन्म के समय बच्चे का वजन बहुत कम था। उन्हें लगा कि इतने कम समय में पैदा हुआ बच्चा कुछ अलग तरह का दिखता होगा। परंतु अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Created On :   24 Sep 2017 9:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story