आपकी आंखों का रंग खोलता है आपकी पर्सनालिटी के कई राज

The color of eyes opens up many secrets of your personality
आपकी आंखों का रंग खोलता है आपकी पर्सनालिटी के कई राज
आपकी आंखों का रंग खोलता है आपकी पर्सनालिटी के कई राज

डिजिटल डेस्क। कहते हैं आंखें किसी के भी दिल का राज खोल सकती हैं। हमारे अंदर क्या चल रहा है, आंखें काफी कुछ बता देती हैं। दुख हो तो वो भी नहीं छुपता और प्यार हो तो वो आंखें ही बयां कर देती हैं। आंखों से हमारे कई भाव दिख जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों से ही हमारा स्वभाव भी जाना जा सकता है। जी हां दोस्तों ऐसा माना जाता है कि आंखों के रंग का इंसान के व्यक्तित्व से गहरा ताल्लुक होता है। किसी व्यक्ति को जानने पहचानने के लिए उससे बात करना जरूरी नहीं होता है। बल्कि आप आंखों का रंग देखकर ही किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं, तो आइए जानते हैं आपकी आंखों का रंग आपके बारे क्या बताता है।

काली आंखें 

                      

 

काली आंखों वाले लोग बहुत ज्यादा रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ये लोग काफी वफादार होते हैं। दूसरों के राज को हमेशा राज ही रखते हैं, लेकिन ये लोग खुद से किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। 

भूरी आंखें

                                 

इस कलर की आंखों वाले लोग स्वाभाव से बहुत अच्छे और प्यार में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये लोग पैसे से ज्यादा अहमियत रिश्तों को देते हैं। इन लोगों को व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षित होता है। इनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी नहीं होती है।

हल्की भूरी आंखें

 

                                

ये लोग बहुत स्वतंत्र विचार के होते हैं। ये लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों की खास बात ये होती है कि ये परिस्थितियों के हिसाब से खुद को उनमें ढाल लेते हैं। साथ ही ये काफी समझदार होते हैं।
 

ग्रे आंखें

                    

 

ग्रे आंखों वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। इनके मन में जो भी बात होती है, वो साफ-साफ कह देते हैं। ये लोग वफादार होने के साथ बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं। साथ ही इन लोगों की पर्सनेलिटी काफी आकर्षित होती है।

हरी आंखें

                              

ये लोग स्वभाव से बहुत ही मजाकिया होते हैं। हर काम को बहुत ही जोश के साथ करते हैं। ये लोग काफी इंटेलिजेंट भी होते हैं। ये जीवन को बड़ी जिंदादिली से जीना पसंद करते हैं।

नीली आंखें 

                             

नीली आंखों वाले लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं। अपनी सुंदर आंखों की वजह से ये लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका नेचर काफी फ्रेंडली होता है।

 

Created On :   9 Dec 2017 6:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story