रूस में मिला नरक का द्वार, देखकर कांप जाएंगे आप

The Door of Hell, Found At Bottom Of Deepest Hole On the Earth
रूस में मिला नरक का द्वार, देखकर कांप जाएंगे आप
रूस में मिला नरक का द्वार, देखकर कांप जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, माॅस्को। हाॅल आॅफ हेल, वैज्ञानिकों के सामने अचानक ही एक अनोखी चीज आई, जिसे उन्होंने नरक का द्वार नाम दे दिया। इसका आकार इतना बड़ा है कि कोई भी इसे दूर से देखकर ही डर सकता हैं ये बेहद खतरनाक दिखाई देता है। इसके जरिए वैज्ञानिकों ने धरती के गर्भ तक पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन ये संभव नही हो पाया। 


19 साल तक खोदा गया
दरअसल, नरक का ये द्वार रूस के कोला प्रायद्वीप में मौजूद है। इसे दुनिया का सबसे गहरा बोरहोल बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसे कोला सुपरडीप बोरहोल के नाम से जाना जाता है। रशियन वैज्ञानिकों ने इसे साल 1970 में खोदना शुरू किया था जिसके बाद तकरीबन 19 साल तक इसे खोदा गया। उस समय ये 12 किमी की गइराई में अंदर तक खोद दिया गया था लेकिन इसके बाद ही उन्हें खुदाई रोकना पड़ी। 


मशीन बंद हो गई
ये होल एक बार फिर चर्चा में है। उस वक्त ऐसा क्या हुआ कि उन्हें खुदाई रोकना पड़ी। इसे खोदना काफी मुश्किल था 12262 मीटर की गइराई पर पहुंचते ही मशीन बंद हो गई। उसका तापमान अचानक ही बढ़ने लगा जो कि 180 डिग्री सेल्सियस था। ये हैरान करने वाला था जिसके बाद काम रुकवाना पड़ा। इसके बाद यह विशाल होल नरक के द्वार के नाम जाना जाने लगा। 


बढ़ सकती है हार्ट बीट 
धरती का केंद्र 6400 किमी नीचे होना बताया जाता है, लेकिन यहां पहुंचना कितना संभव है इस होल ने ये साबित कर दिया। अब ये होल इतना विशाल और भयंकर है कि किसी भी इंसान की हार्ट बीट इसके नजदीक जाने से बढ़ सकती है। बताया जाता है कि रूस के वैज्ञानिकाें ने अमेरिकी वैज्ञानिकों काे चुनाैती देने के लिए ये काम शुरू किया था लेकिन परिणाम से पहले ही उसे बीच में राेक देना पड़ा।

Created On :   24 Nov 2017 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story