यहां समंदर के ऊपर तैर रहे घर, बसी है 7 हजार लोगों की बस्ती

The floating fishermens village is located in Ningde City China
यहां समंदर के ऊपर तैर रहे घर, बसी है 7 हजार लोगों की बस्ती
यहां समंदर के ऊपर तैर रहे घर, बसी है 7 हजार लोगों की बस्ती

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दुनिया अजब-गजब रहस्यों व चीजों से भरी पड़ी है। आपने अब तक एक से बढ़कर एक खूबसूरत शहर देखे होंगे, लेकिन क्या कोई ऐसी बस्ती देखी है जो पानी के ऊपर तैरती है। ये देखने पर बेहद अद्भुत लगती है। यहां के लोग बड़े ही आराम से जीवन जीते हैं। उनकी जरूरतों की हर चीज उन्हीं घरों में उपलब्ध है। जो पानी के ऊपर तैर रहे हैं। चाइना में स्थित इस बस्ती में करीब 7 हजार लोग रहते हैं....

टांका समुदाय

दरसअल, ये बस्ती समुद्री मछुवारो की है जो टांका कहलाते हैं। बताया जाता है कि चीन में सदियों पहले टांका समुदाय के लोग वहां के शासकों के अत्याचारों से इतने नाराज हुए कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय कर लिया। जिसके बाद से उन्होंने अपनी जरूरत का सभी सामान इन्हीं घरों में जुटा लिया। 

7000 मछुआरों के परिवार

करीब 700 ईस्वी से लेकर आज तक ये लोग न तो धरती पर रहने को तैयार हैं और न ही आधुनिक जीवन अपनाने। चीन के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में करीब 7000 मछुआरों के परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहे हैं। इसी वजह से इन्हें जिप्सीज ऑन द सी कहा जाने लगा और वह कभी-कभार ही जमीन पर आते हैं। कई बार शासन के प्रयास करने के बाद भी ये जमीन पर अपनी दुनिया बसाने तैयार नहीं हैं। 

Created On :   2 Sep 2017 6:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story