सिकंदर और नीरो भी खाते थे आइसक्रीम, जानें ये रोचक FACTS

The history ice cream in the world, facts about the ice cream
सिकंदर और नीरो भी खाते थे आइसक्रीम, जानें ये रोचक FACTS
सिकंदर और नीरो भी खाते थे आइसक्रीम, जानें ये रोचक FACTS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  बच्चे हों या बड़े, उम्र चाहे किसी भी पायदान पर क्यों ना हो आइसक्रीम का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये हर एक की पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे 4000 साल लगे हैं आइसक्रीम को इन नए-नए रूपों में आने में। सिकंदर और नीरो भी आइसक्रीम के शौकीन थे। यहां पढ़ें आइसक्रीम से जुडे़ रोचक FACTS... 

  1. 1780 ई.र्पू. पत्थर पर अंकित प्राचीन लिपि के अनुसार मारी के राजा ने एक आइस हाउस बनवाया था,जिसमें पहाड़ों से बर्फ लाकर जमा की जाती थी। अब तक आइसक्रीम का पहला लिखित रिकॉर्ड सीरिया का है। 
  2. फ्रांस का शासक नीरो फलों के रस से बनी आइसक्रीम खाता था। वहीं करीब 350 वर्ष ई.र्पू. सिकंदर भी आइसक्रीम का बहुत शौकीन था। वह शहद और फूलों के शरबत से बनी आइसक्रीम खाता था। 
  3. ईसा से करीब 500 साल पहले ईरान में पर्शियन लोग सर्दियों की बर्फ को अपने आइस हाउस में संजोकर रखते थे, जिन्हें यखचल कहा जाता था। पर्शियन भाषा में यख का मतलब बर्फ और चल का अर्थ गड्ढा है। इस बर्फ को पूरे साल बचाया जाता था बाद में उसे अंगूर के रस के साथ मिलाकर खाते थे।
  4. आइसक्रीम की यह नई रेसिपी इटली का व्यापारी मार्को पोलो पूर्वी देशों से लेकर वापस लौटा थाए प्रारंभ में इसे ही शरबत कहा गया था।  
  5. 1533 में इटली की राजकुमारी का विवाह फ्रांस के राजा हेनरी-2 से हुआ था। राजकुमारी अपने साथ कुछ इटेलियन शेफ भी ले आई थी। 1660 में पेरिस के एक कैफे ने दूध, क्रीम, मक्खन और अंडे को फेंटकर आइसक्रीम बनाने को सबके सामने प्रसतुत किया। 
  6. बेंजामिन फ्रैंकलिन, जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जैफरसन जैसे महान लोग आइसक्रीम खाने वालों की लिस्ट में शामिल रहे हैं। समय के साथ आइसक्रीम की जायकेदार रेसीपी सबके सामने आती गई।

Created On :   19 Sep 2017 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story