चित्रकूट चुनाव : सरकार के झूठे वादों को समझ चुकी है जनता : अरुण यादव

The people have understand the fake promises of government says arun yadav
चित्रकूट चुनाव : सरकार के झूठे वादों को समझ चुकी है जनता : अरुण यादव
चित्रकूट चुनाव : सरकार के झूठे वादों को समझ चुकी है जनता : अरुण यादव

डिजिटल डेस्क जबलपुर । प्रदेश के चित्रकूट में हो रहे विस उपचुनाव में प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहां की जनता सरकार के झूठ को उजागर कर जवाब देने के मूड में है। चित्रकूट में हार के डर से सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उक्ताश्य के विचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने चित्रकूट से लौटकर अल्प नगर प्रवास के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को उम्मीद है कि परिणाम उसके पक्ष में आएगा।
   उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के झूठे वादों को जनता जान चुकी है और चित्रकूट में सरकार को यह बात समझ आ चुकी है। यही कारण है कि खुद मुख्यमंत्री अपनी साख बचाने के लिए खुद डेरा जमाए हुए हैं। कांग्रेस को वहां पर शासन-प्रशासन से लडऩा पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो प्रत्याशी दिया है, उसकी साफ-सुथरी छवि होने के कारण जनता का समर्थन मिल रहा है। उपचुनाव में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने की संभावना नजर आ रही है। चित्रकूट से सड़क मार्ग से देर रात शहर पहुंचे श्री यादव ने समर्थकों व पार्टीजनों से मुलाकात की वे भानतलैया स्थित कांग्रेस नेता गजेन्द्र सोनकर के कार्यालय पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे के निवास पर शोक जताने, केंट के युवा कार्यकर्ता राजू महावर एवं सराफा स्थित पूर्व पार्षद मुकेश राठौर की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसके बाद वे ट्रेन से भोपाल रवाना हो गए। उनके साथ कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव भी मौजूद थे।
पूरे प्रदेश में काला दिवस आज- श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी को एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया जाएगा। नोटबंदी से समूची अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और हर वर्ग इस निर्णय से पीडि़त है। वहीं जल्दबाजी में लागू किया गया जीएसटी देश के लिए अभिशाप साबित हो रहा है। कांग्रेस इन नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेगी।

 

Created On :   8 Nov 2017 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story