आज से विवाह मुहूर्त शुरू, ये हैं 2018 तक की शुभ तिथियां

The Vrischika Sankranti 2017, planet Sun in the Scorpio zodiac
आज से विवाह मुहूर्त शुरू, ये हैं 2018 तक की शुभ तिथियां
आज से विवाह मुहूर्त शुरू, ये हैं 2018 तक की शुभ तिथियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वृश्चिक संक्रांति के बाद अब विवाह मुहूर्त आज से शुरु हो रहे हैं। आमतौर पर देव उठनी ग्यारस से शुरू होने वाले विवाह मुहूर्त इस बार गुरू के अस्त होने से प्रारंभ नही हो सके थे। जिसकी वजह से मंगल कार्याें की बेला कुछ वक्त के लिए  गई थी। अब सूर्य नीच राशि से निकल चुका है अतः 19 नवंबर से विवाह मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं। यहां हम अापको 2018 तक के शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

 

इन दिनाें में नही होते मंगल कार्य 

हिंदू कैलेंडर के 12 माह में 12 संक्रांतियां होती हैं। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि एक वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं और राशियों की संख्या भी 12 ही होती है। एक संक्रांति मार्गशीर्ष माह के कृष्णा पक्ष में भी आती है। सूर्य के वृश्चिक में प्रवेश के बाद 19 नवंबर से विवाह मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं। सूर्य जब नीच राशि में रहता है तब मंगलकार्य अादि नही होते। 

 

मंगलकार्यों के लिए उर्पयुक्त 

नवंबर-दिसंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 23 नवंबर गुरूवार को विवाह पंचमी 25 नवंबर को त्रिपुष्कर योग का दिन मंगलकार्यों के लिए उर्पयुक्त बताया गया है। इसी प्रकार 28 व 30 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग है। जिसकी वजह से पूरा दिन ही मंगल ही मंगल है। जबकि दिसंबर माह में 3, 4, 8, 9 एवं 10 तिथियां शुभ बताई जा रही हैं। इसके बाद अगले वर्ष अर्थात साल 2018 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे, जो मार्च में होलाष्टक प्रारंभ होने तक रहेंगे।

 

विवाह मुहूर्त व तिथि 

फरवरी  2018- 1, 4, 6, 24 एवं 28

मार्च  2018- 1, 5, 6, 8, 10 एवं 12

अप्रैल 2018- 18, 19, 20, 24, 25, 27, 28, 29 एवं 30

मई  2018- 1, 4, 5, 6, 11 एवं 12

जून  2018- 18, 21, 23, 25, 27 एवं 28

जुलाई  2018- 5, 10 एवं 11

 

Created On :   16 Nov 2017 2:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story