प्यार में भी होती है उम्र की सीमा, रिसर्च में हुआ दावा

There is also the age limit in love,  proved in research
प्यार में भी होती है उम्र की सीमा, रिसर्च में हुआ दावा
प्यार में भी होती है उम्र की सीमा, रिसर्च में हुआ दावा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। कहते है प्यार अंधा होता हैं, ये जब होता है तो ना उम्र देखता है, ना कुछ और बस हो जाता है। प्यार एक ऐसा एहसा होता है जिससे हर कोई कभी ना कभी जरूर गुजरा होता है। मशहूर गायक जगजीत सिंह ने अपने गाने में प्यार का जिक्र भी कुछ ऐसे किया है, "न उमर की सीमा हो, न जनम का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन" तो जनाब अगर आप इस पर यकिन करते हैं तो अपनी मान्यताओं को बदले लें क्योकि एक ताजा रिसर्च के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि शादी से लेकर अफेयर तक में उम्र का फासला यानी एज गैप असर डालता है।

एज गैप से झगड़े होते है ज्यादा

रिसर्च अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में किया गया है। रिसर्च में दावा किया गया है कि ज्यादा उम्र के पुरुष जब खुद से छोटी उम्र की लड़की से शादी करते हैं तो शादी के शुरुआती सालों में उनकी खुशी का स्तर ऐसे पुरुषों से ज्यादा होता है, जो अपनी हमउम्र या ज्यादा उम्र में शादी करते हैं।

सेक्स लाइफ पर होता है असर

वहीं रिसर्च में ये भी कहा गया है कि एज गैप वाली शादी में आर्थ‍िक तंगी की स्थ‍िति में झगड़े ज्यादा होते हैं और उनमें आर्थ‍िक झटका बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम होती है।
अध्ययन करने वाले टेरा मैककिनिस ने कहा कि कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष ज्यादा संतुष्ट रहते हैं। जबकि ज्यादा उम्र की महिलाओं से शादी करने वाले पुरुषों में असंतोष ज्यादा होता है। वहीं, महिलाओं में भी देखा गया है कि ज्यादा उम्र के पुरुष से शादी करने वाली महिलाओं में संतोष का स्तर न्यूनतम पाया गया है, जबकि युवा पति से संतुष्ट रहती हैं महिलाएं।
 

Created On :   10 Aug 2017 9:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story