महिलाओं के लिए ही बनीं हैं ये 5 एप्स, एक बार जरूर करें ट्राय

These top five apps are made for women you can try them at once.
महिलाओं के लिए ही बनीं हैं ये 5 एप्स, एक बार जरूर करें ट्राय
महिलाओं के लिए ही बनीं हैं ये 5 एप्स, एक बार जरूर करें ट्राय

 डिजिटल डेस्क, भोपाल। एक बार जरा अपने कल्पना शक्ति को बढ़ाइये और सोचिए कि आज के दौर में अगर आपके पास स्मार्टफोन ना हो तो आपकी जिंदगी कैसी रहेगी? शायद ये सोचना भी मुश्किल है, क्योंकि आज के दौर में ऐसा कोई भी काम नहीं है जो स्मार्टफोन के बिना पूरा हो सके। आज पर्सनल इन्फोर्मेशन से लेकर कोई भी जानकारी हो स्मार्टफोन में मौजूदा एप के जरिये हमे पता चल जाती है। इन्हीं में से आज हम कुछ ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे हैं जो खासकर लड़कियों या महिलाओं के लिए बेहद कामगार साबित हो सकती है।
 
1. My SafetiPin:
 
महिलाओं के सुरक्षा के लिए हमेशा ये बात उठाई जाती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए ये इस एप को लाया गया। इससे GPS ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर, डायरेक्शन फॉर सेफ्टी रूट फीचर शामिल हैं। इसके साथ इसमें एक खास फीचर और जुड़ा है, आप अपने परिवार या अपने दोस्तों को ट्रैक करने के लिए अलर्ट भेज सकते हैं।
 
2. Period Tracker:

कभी कभी महिलाएं अक्सर पीरियड डेट भूल जाती हैं, उन महिलाओं के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो सकती है। ये एप आपको पीरियड के दो दिन पहले ही रिमाइंडर भेज देता है।
 
3. Practo:

इस एप के जरिए आप इमर्जेंसी के वक्त आप अपने लोकेशन पर डॉक्टर खोज सकते हैं। इसके साथ ही आप हॉस्पिटल या क्लिनिक में फोन कर अपॉइन्ट्मन्ट बुक करा सकती हैं।
 
4. CircleOf6:

इस एप के मदद से आप अपने 6 खास दोस्त या फैमिली के लोगों को जोड़ सकती हैं। जब कभी आप किसी जगह पर असुविधाजनक महसूस करती हैं तो इस एप की मदद ले सकती हैं। इसके उपयोग से उन 6 लोगों के पास अलर्ट में लोकेशन के साथ अलर्ट पहुंच जाएगा।
 
5. HealthifyMe:

इस एप की  मदद से लड़कियां अपने फिटनेस के बारे में जानकारियां रख सकती हैं। इससे आपको हेल्दी रहने के तरीके भी मिल सकते हैं। इसके अलावा इस एप की मदद से आप अपनी डेली डाइट को भी डिसाइड कर सकती हैं। 

Created On :   26 Sep 2017 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story