इस सवाल के जवाब ने हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर को बनाया  Miss World 2017

इस सवाल के जवाब ने हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर को बनाया  Miss World 2017

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ‘हरियाणा की छोरी’ मानुषी छिल्लर ‘Miss World 2017’ का खिताब जीतकर विश्व की सबसे सुंदर महिला बन गई है। चीन में ऑर्गेनाइज हुए मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब उन्होंने अपने नाम कर लिया है। ब्यूटी पेजेन्ट को ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहा जाता है। आप सब जानते होंगे कि इस पेजेन्ट के हर राउंड में सभी कन्टेस्टेन्ट से एक सवाल पूछा जाता है जिसका जवाब ही उनको ये खिताब दिलवाता है। मानुषी छिल्लर से जो सवाल पूछा गया उसका उन्होंने इतनी सौम्यता से जवाब दिया कि सब उनके कायल हो गये।

Miss World 2017’ के ग्रैंड फिनाले में उनसे पूछा गया ‘कि उनके हिसाब से किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों?’

इस सवाल पर मानुषी ने जवाब दिया कि "एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए। वहीं, अगर सैलरी की बात है तो मतलब रुपयों से नहीं होना चाहिए बल्कि सम्मान और प्यार से है।"

मिस वर्ल्ड ने ऐसे तय किया कामयाबी का सफर....

मानुषी का जन्म तो रोहतक में हुआ था लेकिन उसके पिता डॉ. मित्रवासु बहादुरगढ़ के गांव बामडौली के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए साल 2015 में सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन लिया। कहा जाता है कि एक डॉक्टर का प्रोफेशन आपको कुछ एक्ट्रा एक्टिविटी करने की इजाजत नहीं देता, लेकिन मानुषी के जुनून ने सबसे पहले उनको दिसंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज में मिस कैंपस प्रिंसेस का खिताब जिताया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

यहां से शुरू हुआ "जीत का सिलसिला"

मानुषी ने अपनी पढ़ाई और मॉडलिंग में गजब का सामन्जस्य बैठाया। कॉलेज प्रिंसेस बनने के बाद वो 2016 में ही मिस हरियाणा का खिताब जीतीं। उन्होनें जून में ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीता। जिसके बाद उन्होंने Miss World की तैयारी के लिए पढ़ाई वहीं छोड़ दी और मेहनत मे जुट गईं।

जीत के बाद झलक पड़े आंसू

की 20 साल की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। चीन के सनाया सिटी एरेनम में आयोजित प्रतियोगिता में मानुषी ने 108 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर ये ख़िताब उन्होंने अपने नाम किया है।

मानुषी से पहले इन्होंने जीता खिताब

मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत फिर ये ताज भारत आया है। इससे पहले 2000 में प्रियंका चौपड़ा ने ये खिताब जीता था। सबसे पहले 1966 में रीता फारिया ने ये खिताब अपने नाम किया था। 1994 एश्वर्या राय विश्व सुंदरी बनी थी, 1997 डायना हेडेन,1999 युक्ता मुखी, 2000 प्रियंका चोपड़ा और अब प्रियंका के बाद 2017 में मानुषी ने भारत को ताज पहनाया है।

Created On :   19 Nov 2017 3:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story