इस बरस महंगा होगा 'गणपति' को घर लाना, 'भगवान' पर भी #GST की छाया

This years expensive Ganapati, God also suffered on #GST
इस बरस महंगा होगा 'गणपति' को घर लाना, 'भगवान' पर भी #GST की छाया
इस बरस महंगा होगा 'गणपति' को घर लाना, 'भगवान' पर भी #GST की छाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीस जून की आधी रात से लागू हुए GST के बाद से कई चीजें महंगी हुई हैं। अब इससे भगवान भी अछूते नहीं हैं। इस साल गणेश उत्सव पर गणपति को घर लाना मंहगा पड़ेगा। GST की वजह से भगवान की मूर्तियां महंगी हो गईं हैं।

पूर देश में गणेस उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन ये महाराष्ट्र में अहम त्यौहार है और पूरे देश में सबसे ज्यादा इसी राज्य में मनाया जाता है।25 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव के लिए महाराष्ट्र तैयार हो रहा है। इस बार पंडालों और घर में गणपति की स्थापना महंगी पड़ेंगी, क्योंकि मूर्तियों के साथ-साथ पूजा के समान पर भी GST का असर पड़ा है।

कितनी महंगी हुई मूर्तियां

गणपति की मूर्तियां ज्यादातर प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी पीओपी से बनती हैं। इस पर पहले 8 फीसदी टैक्स था लेकिन अब 12 फीसदी जीएसटी लग रहा है। इस बार मिट्टी से बनी मूर्तियां भी महंगी होंगी। दामों में 30 फीसदी तक का इजाफा होने वाला है। मूर्तियों के दाम में हुई बढ़ोतरी की वजह से गणेश उत्सव मंडलों को भी अपने बजट और प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है।

Created On :   19 July 2017 8:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story