प्रेम विवाह में आ रही है बाधा, आप कर सकते हैं ये आसान उपाय

Tips for the marriage, vivah muhurt and the shubh muhurt 2017
प्रेम विवाह में आ रही है बाधा, आप कर सकते हैं ये आसान उपाय
प्रेम विवाह में आ रही है बाधा, आप कर सकते हैं ये आसान उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते वक्त में अब युवा जल्दी विवाह नही करना चाहते, लेकिन जन्मकुंडली में अनेक ऐसे योग होते हैं, जिनके प्रभाव से विवाह में विलंब होता है। चाहकर भी मनचाहे रिश्ते नही मिलते हैं। कई बार आकर भी मनचाहे रिश्ते लौट जाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आपको आसानी से विवाह के रिश्ते मिलेंगे, वह भी मनचाहे। इन उपायों से आपका विवाह शीघ्र होगा और आपका गृहस्थ जीवन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इनका प्रयोग युवक एवं युवतियां दोनों कर सकते हैं। 

 

-श्रीकृष्ण मंत्र का जाप 108 बार करें। ये खासकर वे युवक कर सकते हैं जिनके प्रेम विवाह में विलंब हो रहा है और काफी प्रयासों के बाद भी विवाह नही हो पा रहा है। 


- कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा यह मंत्र भगवान श्री कृष्ण का है। जिसके जरिए विवाह के रिश्ते जल्दी ही आने लगते हैं। 
 

-किसी दुल्हन की मेहंदी दूसरी अविवाहित कन्या को लगना बेहद शुभ माना जाता है। ये शीघ्र विवाह के संकेत हैं। आप ये मेहंदी दुल्हन के हाथों से अपने हाथों में भी लगवा सकती हैं। ठीक इसी प्रकार अगर दुल्हन अपने हाथों से आपको हल्दी लगा दे या आपको हल्दी लग जाए तो भी आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।

 

-विवाह योग्य युवक-युवतियां जहां भी सोते हैं वहां कबाड़ खासतौर पर लोहे का सामान रखें। उसके कक्ष में पलंग के ठीक सामने आइना भी ना रखें। 

 

-शनिदोष की स्थिति में काले श्वान को प्रतिदिन भोजन कराएं। कन्या सफेद खरगोश को पालकर उसे भोजन करा सकती है। दोनों ही जीवों को अपने हाथों से भोजन कराएं। 

 

- वट वृक्ष की पूजा व केले के पेड़ में जल अर्पित करने से भी विवाह की कामना शीघ्र पूर्ण होती है। 

 

-विवाह के लिए सबसे उत्तम और सरल उपाय माता पार्वती और शिव का पूजन बताया गया है। कहा जाता है कि यदि शिव और माता पार्वती का एक साथ पूजन किया जाए, और शिव को बिल्व पत्रों के साथ ही दूध, धतूरा, आंक के फूल अर्पित किए जाएं तो मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।

 

 

Created On :   19 Nov 2017 4:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story