रिश्ते में बनाए रखना है रोमांस तो तोड़ दें शादी से जुड़े ये बंधन

To keep romance in relationship break these marriage principals
रिश्ते में बनाए रखना है रोमांस तो तोड़ दें शादी से जुड़े ये बंधन
रिश्ते में बनाए रखना है रोमांस तो तोड़ दें शादी से जुड़े ये बंधन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। अगर आप भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं तो शादी से पहले ही इन नियमों को तोड़कर रख दें। कई घरों में देखा गया है कि शादी तय होने के बाद लड़का लड़की पर कुछ बंदिशें लगा दी जाती हैं। लड़का-लड़की में आपस में कम्यूनिकेशन नहीं हो पाता है जिस कारण शादी के बाद कुछ समस्याएं आने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको एक-दूसरे से बात शुरू कर देनी चाहिए। इससे आपके बीच विचारों का ताल-मेल बनेगा और बॉन्डिंग भी अच्छी रहेगी, तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी मैरिड लाइफ सबसे बिंदास रहे तो कुछ बातें जान लेना जरूरी है।  

 

1- वैसे तो प्यार को सबसे बड़ा रोग कहते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को शादी के बाद प्यार हो जाता है। इसलिए लोगों की बातों की परवाह न करें और अपने दिल की सुने और होने वाले पार्टनर से खुल कर बात करें। 
2- शादी से पहले लड़का-लड़की को मिलने की इजाजत नहीं होती है, लेकिन आप इस प्रथा को तोड़कर अपने पार्टनर को अच्छे से समझने की कोशिश करें। 
3- शादी के पहले नार्मल मुलाकातों से ही आपको पता चल जाएगा कि आपके विचार मेल खाते हैं या नहीं।
4- शादी के लिए दोनों मिलकर शॉपिंग करें और एक दूसरे को अपनी पसंद का सामान दिलवाए। 
5- मंगनी और शादी के बीच के समय को व्यर्थ में न गवाएं बल्कि अधिक से अधिक बातें करें, इससे दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग मजबूत होती है।  
6- अपना हनीमून डेस्टिनेशन खुद प्लान करें। दूसरों की मर्जी से हनीमून पर न जाएं।
7- सोशल मीडिया पर साथ बिताएं पलों को साझा कर सकते हैं। 

 

हालांकि खबर में जो बातें लिखी गई हैं वह सिर्फ आज के कल्चर के हिसाब से लिखी गई हैं। कई घरों में आज भी ऐसा नहीं होता है और कई युवा जिनकी शादी तय हुई है। वह इस तरह की कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं। इसके बाद भी उनका रिश्ता बेहतर रहता है और दोनों के बीच रोमांस भी अच्छा रहता है। ऊपरलिखित बातों के आधार पर जरुरी नहीं है कि आप भी वैसा ही करें, अक्सर देखने में आ रहा है कि इस तरह लड़का लड़की का शादी से पहले एक दूसरे से क्लोज आना कई बार परेशानी का सबब बन जाता है। यह आप पर निर्भर है कि आप अपने रिश्ते में रोमांस कैसे बनाए रखते हैं।  
 

Created On :   19 Nov 2017 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story