'जब हैरी मेट सेजल' देखने गए एक दर्शक ने सुषमा स्वराज को किया ट्विट - 'मैम मुझे बचा लो'

to see jab herry met sejal an audience told sushma mam please save me
'जब हैरी मेट सेजल' देखने गए एक दर्शक ने सुषमा स्वराज को किया ट्विट - 'मैम मुझे बचा लो'
'जब हैरी मेट सेजल' देखने गए एक दर्शक ने सुषमा स्वराज को किया ट्विट - 'मैम मुझे बचा लो'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख और चुलबुल गर्ल अनुष्का की फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही 15.23 करोड़ रुपए रहा, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। शाहरुख स्टारर इस फिल्म को न ही क्रिटिक्स पसंद कर रहे हैं और न ही फैंस। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर भी जमकर मजाक उड़ रहा है। अब इसको लेकर एक और मजेदार बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें शाहरुख की इस फिल्म को देखने पहुंचे तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट कर दिया कि मैम मुझे बचा लो। 

क्या है मामला? 

दरअसल, एक ट्विट जो इन दिनों वायरल हो रहा है वो विशाल सूर्यवंशी नाम के लड़के का है। विशाल पुणे के एक सिनेप्लेक्स में जब हैरी मेट सेजल देखने गया था। ये फिल्म विशाल को इतनी बुरी लगी कि उसने सुषमा स्वराज को ट्विट कर गुहार लगाई कि मुझे यहां से बचालो। विशाल ने सुषमा स्वराज को टैग करते हुए एक ट्विट किया है जिसमें लिखा है कि, "मैम, मैं पुणे में जब हैरी मेट सेजल देख रहा हूं। प्लीज मुझे यहां से रेस्क्यू कर लीजिए।" विशाल का ये ट्विट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे अब तक करीब 1000 बार रिट्विट किया जा चुका है। 

क्यों किया सुषमा को ट्विट? 

सुषमा स्वराज जब से विदेश मंत्री बनी हैं तब से वो ट्विटर के जरिए कई लोगों की मदद कर चुकी हैं। लगातार सुषमा स्वराज ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं और ट्विटर के सहारे ही वो कई लोगों को विदेशों से रेस्क्यू कर चुकी हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति यदि विदेश में किसी प्रॉब्लम में फंसा होता है तो वो सुषमा स्वराज को ट्विट कर इस बात की जानकारी देता है तो सुषमा तुरंत उन्हें मदद पहुंचाती है। शायद विशाल के दिमाग में भी यही बात आई होगी, इसलिए विशाल ने सुषमा को ट्विट कर बचाने की गुहार लगाई है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी शाहरुख और अनुष्का के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में शाहरुख टूरिस्ट गाइड हरिंदर सिंह नेहरा (हैरी) और अनुष्का गुजराती गर्ल सेजल के रोल में नजर आएंगे। सेजल और हैरी की मुलाकात तब होती है जब सेजल यूरोप घूमने आती हैं। इस ट्रिप में हैरी अनुष्का के टूरिस्ट गाइड रहते हैं। इस ट्रिप के दौरान अनुष्का की सगाई हो जाती है और जब वो वापस भारत आने के लिए निकलती हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उनकी इंगेजमेंट रिंग कहीं खो गई है। जिसके बाद सेजल हैरी से वो रिंग ढूंढने के लिए मदद मांगती है और फिर हैरी उनकी रिंग ढूंढने में मदद करता है। स्टार्टिंग में तो हैरी और सेजल एक दूसरे से लड़ते रहते हैं और इग्नोर करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगती है और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगते हैं। अब ये तो आप फिल्म देखकर ही पता कर पाएंगे कि हैरी सेजल को प्रपोज करेगा या नहीं? और क्या सेजल अपने मंगेतर को छोड़कर हैरी के पास आएगी या नहीं? 

कितना है फिल्म का कलेक्शन? 

जब हैरी मेट सेजल ने पहले दिन 15.23 करोड़ रुपए रहा, जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन 15 करोड़ ही रहा। रविवार के दिन इस फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म का टोटल बजट 80 करोड़ रुपए है और फिल्म की खराब हालत के चलते अब तो ये भी मुश्किल है कि ये अपनी लागत भी निकाल पाएगी या नहीं? क्योंकि शुक्रवार 11 अगस्त को अक्षय कुमार स्टारर "टॉयलेट-एक प्रेम कथा" रिलीज होने जा रही है और कहीं से भी इसकी उम्मीद नहीं है कि शाहरुख अक्षय को टक्कर दे पाएंगे। 

Created On :   7 Aug 2017 9:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story