केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष 

Union minister Mahendra Nath Pandey appointed UP BJP chief
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष 
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष 

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जगह महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। यूपी की चंदौली सीट से सांसद तथा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन नए अध्यक्ष की खोज में वह कार्यवा​हक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में संजीव बालियान, स्वतंत्र देव सिंह और अशोक कटारिया भी प्रमुख तौर पर शामिल थे। लेकिन ब्राह्मण जाति में जन्मे महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पार्टी के हाथ से "ब्राह्मण वोट बैंक" को मजबूत करना तथा उनका पूर्वी यूपी से होना मुख्य वजह माना जा रहा है। 2019 में लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, ऐसे में देखना है कि वे इसमें कितना सफल होंगे।

 

Created On :   31 Aug 2017 4:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story