नरसिंहपुर में किसने धार्मिक स्थल पर फहराया पाकिस्तान का झंडा ?

Unknown people at Narsinghpur hoisted Pakistan flag at religious site
नरसिंहपुर में किसने धार्मिक स्थल पर फहराया पाकिस्तान का झंडा ?
नरसिंहपुर में किसने धार्मिक स्थल पर फहराया पाकिस्तान का झंडा ?

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। शहर की फिजा को बिगाड़ने के लिए अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल पर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। हालांकि लोगों की सूझबूझ और प्रशासन की सक्रियता के चलते मामले ने तूल नहीं पकड़ा। मामले सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध जताया।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह रानी अवंतीबाई वॉर्ड में जरजोला रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। वहीं मंदिर की दीवार पर आपत्तिजनक बातें लिख दी। सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं घटना की खबर बहुत ही तेजी से नगर सहित जिले भर में फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। शरारती तत्वों की फिजा बिगाड़ने वाली इस हरकत को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के सदस्यों तथा अन्य नागरिकों में जबदस्त गुस्सा था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका शुक्ला ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की। इसके बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन
इस घटना के विरेाध में गुरुवार को दोपहर में बजरंग दल सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज एवं भगवान ध्वज लेकर विशाल रैली निकाली। स्टेशनगंज से प्रारंभ होकर रैली मुख्यमार्ग से होती हुई सुभाष पार्क चौराहे पर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फाड़कर विरोध जताया साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। 

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस काफी तत्परता से कार्य कर रही हैं। मंदिर में लगे CCTV कैमरे के फुटेजों को खंगाला जा रहा है। घटना स्थल की फोरेंसिक जांच कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। आरोपियों का पता बताने वालों के लिए दो हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की है। कलेक्टर आरआर भौंसले ने कहा है कि यह घटना घोर निंदनीय है। सभी को संयम से काम लेना चाहिए। जहां तक प्रशासन की बात है तो ऐसी घटना से हम सख्ती से निपटेंगे। घटना के जिम्मेदार तत्वों की खोजबीन जारी है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका शुक्ला ने कहा है कि धार्मिक स्थल पर सफेद हरे कलर का झंडा जिस पर चांद और सितारा बना हुआ है, फहराए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर विभिन्न बिंदुओं से जांच की जा रही है। अभी तक 25-30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। घटना के संबंध में सही जानकारी देने वाले को दो हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है, जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Created On :   25 Aug 2017 8:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story