उत्तर कोरिया पर कड़े हुए प्रतिबंध, चीन ने भी छोड़ा साथ

UNSC Impose new sanction on North Korea
उत्तर कोरिया पर कड़े हुए प्रतिबंध, चीन ने भी छोड़ा साथ
उत्तर कोरिया पर कड़े हुए प्रतिबंध, चीन ने भी छोड़ा साथ

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का अमेरिकी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। नए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया को एक अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होगा। उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के इस प्रस्ताव पर रूस और उत्तर कोरिया के साथी देश चीन का भी अमेरिका को समर्थन मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए रूस और चीन की सराहना भी की है।

उत्तर कोरिया के लगातार अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल परीक्षणों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने यह प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तर कोरिया ने हाल ही में 3 और 28 जुलाई को अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। 15 सदस्यीय कमिटी ने इसे तनाव बढ़ाने वाला मानते हुए उत्तर कोरिया पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

चीन ने भी छोड़ा साथ
उत्तर कोरिया के खास साथी चीन ने भी इस बार उसका साथ छोड़ दिया है। उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़े करने के अमेरिकी प्रस्ताव के पक्ष में वोट डालकर चीन ने उत्तर कोरिया को सुधरने का संदेश दे दिया है। नए प्रतिबंध लगने के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर कोरिया को समझदारी भरे निर्णय लेने की सलाह दी है। वांग ने साथ ही कहा है कोरियाई क्षेत्र में तनाव को बातचीत के साथ दूर किया जाना आवश्यक है।

Created On :   6 Aug 2017 1:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story