कार खरीदने की सोच रहे हैं? आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार कारें

upcoming car suv launches in india upto 2018
कार खरीदने की सोच रहे हैं? आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार कारें
कार खरीदने की सोच रहे हैं? आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार कारें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा नेक्सॉन से लेकर स्कोडा ऑक्टाविया आरएस तक, भारत में इस साल कई कारें लॉन्च हुईं। रेनो ने हाल ही में कैप्चर एसयूवी को लॉन्च किया। आगामी कुछ महीनों में कुछ अन्य गाड़ियां भी भारत में लॉन्च होनी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..

महिंद्रा एक्सयूवी500 पेट्रोल

Related image

महिंद्रा की एसयूवी के पेट्रोल वैरियंट के कई स्पाय शॉट्स इंटरनेट पर देखने को मिल चुके हैं। इस 7 सीटर एसयूवी में 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो कि 140 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करेगा। इसका टॉर्क आउटपुट 320 न्यूटन मीटर है। इसको मैनुअल और आॅटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन सिस्टम्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका भारत में जीप कम्पस के पेट्रोल वैरियंट से मुकाबला होगा। इसे नवंबर 2017 में लॉन्च किया जा सकता है।

लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार

Image result for लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार


स्पॉर्टी लुक वाली रेंज रोवर वेलार को 21 नवंबर 2017 को लॉन्च किया जाना है। इसमें 2.0 लीटर इन्जेनियम पेट्रोल और 2.0 लीटर इन्जेनियम डीजल इंजन के आॅप्शंस होंगे। पेट्रोल इंजन 250 हॉर्सपावर की ता​कत जेनरेट करता है। जबकि इसका डीजल इंजन 180 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करेगा। इन इंजनों को 8 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा।

महिंद्रा टीयूवी300 प्लस

Image result for महिंद्रा टीयूवी300 प्लस


महिंद्रा की यह दूसरी गाड़ी है जो कि आगामी महीनों में लॉन्च होनी है। इसमें पीछे स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं। पीछे टेल लैम्प्स को साइड तक विस्तार दिया गया है। इसमें मैक्सिमम 9 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। इसमें 1.99 लीटर इंजन दिया जा सकता है जो कि 120 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करेगा।

मित्सुबिशी आउटलैंडर

Image result for मित्सुबिशी आउटलैंडर

मित्सुबि​शी अपने मॉडल्स के लाइनअप को देश में विस्तार देना चाहती है। इसके लिए मित्सुबिशी नई आउटलैंडर लाने की योजना बना रही है।इसे भारत में केवल पेट्रोल मॉडल में ही पेश किया जा सकता है। इसमें 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन लगा हो सकता है जो कि 169 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट कर सकेगा। यह पेट्रोल इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा।


महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

जल्द आ रहा MAHINDRA SCORPIO का फेसलिफ्ट वर्जन, जानें क्या होगी कीमत


महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय मॉडल का अपडेटेड मॉडल टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसे 14 नवंबर 2017 को भारत में लॉन्च किया जाना है। स्टाइल और अपडेट के अलावा नई स्कॉर्पियो में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जिससे कि पावर 120 हॉर्सपावर से बढ़कर 140 हॉर्सपावर हो जाएगी। इसमें 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन ​वैरियंट भी आ सकता है।

2018 मारुति सुजुकी स्विफ्ट

Image result for 2018 मारुति सुजुकी स्विफ्ट
सुजुकी ने नई स्विफ्ट से पिछले साल पर्दा हटाया था। भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का तीसरी जेनरेशन वाला मॉडल टेस्ट किया जा रहा है। इसे 2018 आॅटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। भारत आने वाले स्विफ्ट के इस नये मॉडल में 1.2-litre और 1.3-litre पेट्रोल और डीजल इंजन के आॅप्शंस मिल सकते हैं।


हुंडई आई20 फेसलिफ्ट

Image result for हुंडई आई20 फेसलिफ्ट


Hyundai ने अपनी लोकप्रिय कार आई20 के अपडेटेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसे 2018 में लॉन्च किया जाना है। इसके ग्रिल, डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। इंजन में भी अपडेट देखने को मिल सकता है।


फोर्ड फिगो एस्पायर फेसलिफ्ट

Image result for फोर्ड फिगो एस्पायर फेसलिफ्ट


फोर्ड फिगो हैचबैक और एस्पायर सिडान को अपडेट करेगी। इसमें नया 1.2-litre 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा हो सकता है। यह फोर्ड की ड्रैगन सीरीज का इंजन होगा।
 

Created On :   12 Nov 2017 5:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story