हरियाली अमावस्या: इस उपाय से बरसेगा धन, प्रसन्न होंगे शिव
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 5:20 AM GMT
हरियाली अमावस्या: इस उपाय से बरसेगा धन, प्रसन्न होंगे शिव
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन के पावन महीने में हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) का बहुत महत्त्व है। इस बार हरियाली अमावस्या रविवार 23 जुलाई को है। ऐसा कहा जाता है कि हमारे शास्त्रों में भी इसे बड़े पर्व के रूप में देखा जाता है। इस दिन पूजा करने से जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही धन की प्राप्ति के लिए भी यह दिन बेहद खास है। इस दिन पूजा करने से धन लाभ होता है। यहां हम आपको कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं तो आपको अमावस्या के दिन अपनाने से शुभकारी हो सकते हैं...
सरल उपाय
- हरियाली अमावस्या के दिन सूरज ढलने के बाद खीर बनाएं और उसे शिव जी को चढ़ाएं।
- अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में सरसों के तेल,घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
- सावन अमावस्या पर चीटियों और मछलियों जैसे जीवो को कुछ जरूर खिलाएं। हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- इस दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं साथ ही लाल फूल चढ़ाएं, इससे धनलाभ होता है।
- अमावस्या की रात को तुलसी के सामने सरसों का तेल जलाने से भी धन लाभ होता है।
- इस दिन शाम को आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। इससे शानिदोष दूर होता है और साथ ही आपके घर में हमेशा सुख-शान्ति बनी रहेगी।
Created On :   22 July 2017 3:58 AM GMT
Next Story