सल्लू से ज्यादा विराट के हैं फेसबुक फॉलोअर्स

virat is most popular celebrity in facebook
सल्लू से ज्यादा विराट के हैं फेसबुक फॉलोअर्स
सल्लू से ज्यादा विराट के हैं फेसबुक फॉलोअर्स

टीम डिजिटल, नई दिल्ली। स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली लोकप्रियता के मामले में सलमान खान से भी आगे हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए विराट फेसबुक पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन बन गए हैं। फेसबुक पर अब उनके 35 मिलियन (35,442,081), जबकि एक्टर सलमान खान के 35,125,166 फॉलोअर्स हैं। कोहली अब सिर्फ इंडियन पीएम नरेन्द्र मोदी से इस मामले में पीछे हैं। मोदी के 42.2 मिलियन फेसबुक फॉलोअर्स हैं।

फेसबुर पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 2 करोड़ 85 लाख और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करीब 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि पुर्तगाल और रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 12 करोड़ के करीब फॉलोअर्स हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कोहली के टि्वटर पर 1.6 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

Created On :   26 Jun 2017 7:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story