इटली में विराट-अनुष्का ने लिए सात फेरे, 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

Virat Kohli and Anushka Sharma getting married in italy
इटली में विराट-अनुष्का ने लिए सात फेरे, 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन
इटली में विराट-अनुष्का ने लिए सात फेरे, 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इटली में दोनों की शादी हो गई है। काफी दिनों से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रहीं थी। इटली के मिलान शहर के पास तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। शादी के इस समारोह में कुछ गिने चुने ही मेहमान शामिल हुए। 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में शादी का रिसेप्शन होगा। बताया जा रहा है कि 21 को रिश्तेदार शामिल होंगे वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। 

शादी के बाद विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। विराट ने ट्वीट कर कहा कि हम दोनों प्यार के इस बंधन हमेशा के लिए बंध गए हैं। हमें इस बात की जानकारी देने में बेहद खुशी हो रही है। 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को धन्यवाद कहा। 

अनुष्का विराट की कम्पलीट लव स्टोरी, 4 साल अफेयर फिर शादी

इससे पहले फिल्म फेयर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

दोनों सेलिब्रिटी की शादी के कयास तब से लगाए जा रह थे, जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज में न खेलने की बात कही थी। हालांकि इन चर्चाओं को अनुष्का की ओर से अफवाह बताया गया था।

कमर्शियल एड से शुरू हुई लव स्टोरी
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं।

Created On :   11 Dec 2017 1:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story