Video: रेड कार्पेट पर छाए विराट-अनुष्का, कुछ ऐसे आए सबके सामने

Virat Kohli-Anushka Sharma dazzle at Indian Sports Honours
Video: रेड कार्पेट पर छाए विराट-अनुष्का, कुछ ऐसे आए सबके सामने
Video: रेड कार्पेट पर छाए विराट-अनुष्का, कुछ ऐसे आए सबके सामने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से साथ में दिखे। इस बार दोनों मुंबई में विराट कोहली फाउंडेशन की तरफ से ऑर्गनाइज "इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स" में दिखाई दिए। इस अवॉर्ड फंक्शन में विराट ने जहां ब्लू सूट पहना था, वहीं अनुष्का शर्मा रेड पेंटसूट में नजर आईं। विराट-अनुष्का की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है और पसंद भी की जा रही हैं। 

शनिवार की रात को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स को ऑर्गनाइज किया गया। इस अवॉर्ड इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी, साथ ही कई स्पोर्ट्स सेलिब्रिटिज़ भी इसमें शामिल हए। इस पूरे इवेंट में किसी ने लाइमलाइट लूटी, तो वो विराट-अनुष्का की जोड़ी थी। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी, लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर सबकी निगाहें थी। कारण था, दोनों के बीच की लव केमेस्ट्री और लुक। एक तरफ ब्लू सूट में विराट जहां काफी इनोसेंट नजर आ रहे थे, वहीं रेड पेंटसूट में अनुष्का हॉट लग रहीं थीं।

इस इवेंट में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने भी इंडियन कैप्टन की जमकर तारीफ की। आमिर खान ने कहा कि "मैं समझता हूं कि विराट कोहली देश के यंग प्लेयर्स को सपोर्ट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जो एक शानदार विचार है।" 

वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी विराट की जमकर तारीफ की। सानिया ने कहा "विराट एक बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि वो कितने अच्छे बैट्समैन हैं और हमारे पास कितने अच्छा कैप्टन है।" सानिया ने आगे कहा कि "एक खिलाड़ी के तौर पर विराट खेलों में बदलाव लाना चाह रहे हैं और देश के बाकी खेलों को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।" 

विराट कोहली और अनुष्का हाल ही में एक कमर्शियल में नजर आए थे, जिसमें दोनों मिलकर शादी के 7 वचन ले रहे थे। इस कमर्शियल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि विराट-अनुष्का इसी साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है। अभी बस यही अफवाह है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं। 

बता दें कि इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और संजीव गोयंका ने मिलकर सितंबर में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स की घोषणा की थी। इस अवॉर्ड का मकसद, देश के खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित करना था। 

Created On :   13 Nov 2017 6:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story