इन 4 राशियों पर दिखेगा सूर्य परिवर्तन का असर

Vrischika Sankranti 2017, Now Surya will entered in this Rashi
इन 4 राशियों पर दिखेगा सूर्य परिवर्तन का असर
इन 4 राशियों पर दिखेगा सूर्य परिवर्तन का असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर आज से दिखने लगेगा। वृश्चिक संक्रांति इस वर्ष 16 नवंबर 2017 को मनाई जा रही है। यह संक्रांति मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव के लिए मनाई जाती है। इसी दिन सूर्यदेव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर स्पष्ट रुप से देखने मिलता है। भगवन सूर्य इससे पूर्व तुला राशि में चल रहे थे। 16 नवंबर गुरूवार को ये 11.48 पर राशि परिवर्तन करेंगे। 

12 का संयोग 

सूर्य जब एक राशि चक्र से दूसरी राशि में पहुंचता है तो वह दिन राशि परिवर्तन का कहा जाता है। ये संक्रांति का दिन होता है। इस बार इनका गमन तुला से वृश्चिक में है। इसलिए इस दिन वृृश्चिक संक्रांति पड़ रही है। हिंदू कैलेंडर के 12 माह में 12 संक्रांतियां होती हैं। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि एक वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं और राशियों की संख्या भी 12 ही होती है। एक संक्रांति मार्घशीर्ष माह के कृष्णा पक्ष में भी आती है। जो इस वर्ष गुरुवार 16 नवंबर को है।

देखने मिलेगा असर

संक्रांति का दिन दान पुण्य का माना गया है। ये परिवर्तन गुरूवार को हो रहा है। तो गुरू का प्रभाव स्पष्ट रुप से देखने मिलेगा। गुरु नेतृत्व का गुण प्रदान करते हैं तो देश की राजनीति, शिष्य, शिक्षक और व्यापार-व्यवसाय सहित हर वर्ग पर इनका प्रभाव देखने मिलेगा। यह दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए भी खास माना गया है।

पूरा दिन ही होता है खास

वैसे तो ऐसे किसी विशेष दिन पर पूरे दिन का ही महत्व है, लेकिन इनमें भी खास क्षण आते हैं, जब यह महत्वपूर्ण और बड़ा परिवर्तन देखने मिलता है। वे इस प्रकार हैं...


16 नवंबर 2017 के विशेष मुहूर्त 

सूर्य उगने का समय-     06:45 AM
सूर्य डूबने का समय-     17:38 PM
पुण्य काल मुहूर्त -       12:27 PM
महा पुण्यकाल मुहूर्त -  12:03 PM-12:27 PM
संक्रांति मुहूर्त -          12:27 PM

 

Created On :   8 Nov 2017 3:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story