- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शादी करना चाहता है अबू सलेम , कोर्ट...
शादी करना चाहता है अबू सलेम , कोर्ट से मांगी इजाजत
डिजिटल डेस्क,मुंबई। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी माफिया सरगना अबू सलेम ने टाडा कोर्ट से शादी करने की अनुमति मांगी है। उसके आवेदन पर जज ने सीबीआई से जवाब मांगा है। इससे पहले मुंब्रा इलाके में रहने वाली महिला ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि वह सलेम से शादी करना चाहती है। उसका दावा था कि उसने ट्रेन में सलेम से विवाह किया था। इसलिए उसे सलेम के साथ आधिकारिक तौर पर विवाह करने की अनुमति दी जाए।
महिला ने कहा था कि जब से मेरे व सलेम के संबंध की बात सार्वजनिक हुई, तब से मेरे लिए जीना मुहाल हो गया है। इसलिए मैंने सलेम से शादी करने का फैसला किया है। यह पहला मौका नहीं है जब सलेम ने विवाह को लेकर इच्छा जाहिर की है। इसके पूर्व भी उसने इस महिला से विवाह करने की अनुमति मांगी थी। सलेम को बीते 6 जून को बम धमाके में कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
Created On :   18 July 2017 6:49 AM GMT